
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दीपावली पर घर आने की तैयारियां कर रहे यात्रियों के लिए सफर आसान नहीं है। इस सप्ताह ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। इंदौर से कोलकाता, पुणे, मुंबई, दिल्ली सहित अन्य रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ तारीखों में सिग्रेट पोजीशन है।
दूसरी ओर, निजी बस संचालकों ने त्योहार की मांग को देखते हुए किराए में बढ़ोतरी कर दी है। फ्लाइट फेयर इस सप्ताह पहले ही हाई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए 5 और 6 नवंबर के टिकट आम दिनों की अपेक्षा दोगुना तक पहुंच गए हैं।
दीपावली 8 नवंबर को है। ऐसे में 5, 6 और 7 नवंबर को सबसे ज्यादा दबाव है। ट्रेन, बस और फ्लाइट तीनों में सीटें फुल हैं।
वीडियो कोच बसों में भी किराया काफी हाई हो गया है। खासकर इंदौर से ग्वालियर, जयपुर, जबलपुर, अहमदाबाद और मुंबई जाने वाले रूटों पर। हालांकि वीडियो कोच बस संचालकों ने किराया बढ़ाने से इंकार किया।
| रूट | सामान्य किराया (₹ में) | इस सप्ताह किराया (₹ में) |
इंदौर-ग्वालियर
|
700 - 1,000
|
2,200 - 3,500
|
इंदौर-जयपुर
|
600 - 1,000
|
1,750 - 3,350
|
इंदौर-जबलपुर
|
800 - 1,100
|
2,000 - 2,800
|
इंदौर-अहमदाबाद
|
800 - 1,000
|
1,500 - 2,300
|
इंदौर-मुंबई
|
1,050 - 1,300
|
1,400 - 2,250
|
(जानकारी बुकिंग एजेंटों के अनुसार)
यह भी पढ़ें- MP में 21 साल बाद शुरू हो रहीं हाई-टेक सरकारी बसें, तय किराया, लाइव लोकेशन और पैनिक बटन समेत कई खूबियों से हैं लैस