• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold and Silver Price in MP: वायदा मार्केट तीसरे दिन भी कमजोर, सोने-चांदी में नरमी जारी

Gold and Silver Price in MP: डालर में चल रही मजबूती की वजह से बड़े निवेशक करंसी वायदा में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 14 Sep 2023 08:38:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Sep 2023 12:45:12 PM (IST)
Gold and Silver Price in MP: वायदा मार्केट तीसरे दिन भी कमजोर, सोने-चांदी में नरमी जारी
डालर में चल रही मजबूती की वजह से बड़े निवेशक करंसी वायदा में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।

Gold and Silver Price in MP: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों और सटोरियों की बिकवाली बढ़ने के कारण सोना और चांदी वायदा लगातार तीसरे दिन नीचे देखने को मिला। बुधवार को कामेक्स पर सोना 11 डालर टूटकर 1913 डालर प्रति औंस और चांदी 9 सेंट घटकर 23.09 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला।

बुधवार को इंदौर में सोना केडबरी 175 रुपये घटकर 60400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 100 रुपये घटकर 72550 रुपये प्रति किलो रह गई। इन दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर देखा गया। दरअसल, डालर में चल रही मजबूती की वजह से बड़े निवेशक करंसी वायदा में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।


इससे बुलियन वायदा मार्केट नीचे की ओर जा रहा है। हालांकि ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम नजर आ रही है। कामेक्स पर सोने में ऊपर में 1913 नीचे में 1908 डालर प्रति औंस और चांदी में ऊपर में 23.09 नीचे में 22.78 डालर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार में सोने चांदी के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 60400 सोना (आरटीजीएस) 60325 सोना (91.60 कैरेट) 55260 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार सोना 60575 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 72550 चांदी टंच 72700 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 72700 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 72650 रुपये पर बंद हुई थी।

Ujjain Sarafa Bazar: उज्जैन सराफा बाजार में सोने चांदी के बंद भाव

उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 60525, सोना रवा 60425, चांदी पाट 72700, चांदी टंच 72600, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

Ratlam Sarafa Bazar: रतलाम सराफा बाजार में सोने चांदी के बंद भाव

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 72600, टंच 72700, सोना स्टैंडर्ड 60400, रवा 60350 रुपये (आरटीजीएस भाव)।