
Gold and Silver Price in MP: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ब्रेंट और अमेरिकी कच्चे तेल के दाम अब भी 2011 के बाद के सबसे ऊंचे स्तरों पर हैं। रूस से आयात बंद होने के चलते दुनिया तेल की महंगाई का सामना कर रही है। रूस पर कड़े प्रतिबंध लगने का असर सिर्फ रूस पर ही नहीं दुनियाभर के देशों पर पड़ेगा। इससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार मंदी होगी और महंगाई भी बढ़ेगी। अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष दिए भाषण में फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पावेल ने मार्च में ब्याज दर बढ़ोतरी को बरकरार रखा है। महंगाई बढ़ने की आशंका भी जता दी है। स्वास्तिक इंवेस्टमार्ट के नृपेंद्र यादव कहते हैं बीते सप्ताह में सोना 2000 प्रति दस ग्राम तेज हुआ। चांदी में 3000 रुपये किलो की तेजी आ चुकी है। डालर में भी निचले स्तर से सुधार दिख रहा है। इससे भी कच्चे तेल और सोने-चांदी के दामों को सपोर्ट मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार रात को वायदा बाजार में सटोरियों की सक्रियता की वजह से सोने और चांदी के दाम उछलकर बंद हुए। कामेक्स पर सोना बढ़कर 1970 डालर प्रति औंस और चांदी 25.71 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। इस वजह से घरेलु बाजारों में भी शनिवार को दोनों धातुओं की कीमतें तेजी के साथ खुली। इंदौर में सोना 175 रुपये बढ़कर फिर 52100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 500 रुपये बढ़कर 67600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
उज्जैन सराफा : सोना स्टैंडर्ड 52200, सोना रवा 52100, चांदी पाट 68000, चांदी टंच 67800, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।
रतलाम सराफा : चांदी चौरसा 68500, टंच 68600, सोना स्टैंडर्ड 52500 रवा 52450 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।
बंद भाव
इंदौर में सोना केडबरी-रवा 52100 सोना (आरटीजीएस) 53700 सोना 22 कैरेट (91.60) 49190 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना केडबरी 51925 रुपये पर बंद हुआ था। इधर, चांदी चौरसा 67600 चांदी कच्ची 67700 चांदी (आरटीजीएस) 70200 रु. प्रति किलो पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 67100 रुपये पर बंद हुई थी।