• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold and Silver Price in MP: सोना 2000 डालर के पार, इंदौर में दोनों धातुओं में तेजी जारी

Gold and Silver Price in MP: अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सक्रियता और छोटे निवेशकों की सोने-चांदी में लेवाली बढ़ने लगी है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 09:35:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 01:29:20 PM (IST)
Gold and Silver Price in MP: सोना 2000 डालर के पार, इंदौर में दोनों धातुओं में तेजी जारी
सोना और चांदी की कीमत।

HighLights

  1. अमेरिका में कमजोर सेल्स आंकड़ों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है।
  2. आने वाले दिनों में कमजोर मांग का अनुमान इसकी वजह बन रहा है।
  3. अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सक्रियता और छोटे निवेशकों की सोने-चांदी में लेवाली बढ़ने लगी है।

Gold and Silver Price in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिका में कमजोर सेल्स आंकड़ों से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है। दूसरी ओर कच्चे तेल में गिरावट आ रही है। दरअसल, आने वाले दिनों में कमजोर मांग का अनुमान इसकी वजह बन रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सक्रियता और छोटे निवेशकों की सोने-चांदी में लेवाली बढ़ने लगी है।

इसके असर से कामेक्स पर सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त जारी रही। बुधवार को कामेक्स पर 12 डालर बढ़कर 2000 डालर के पार 2006 डालर प्रति औंस और चांदी 13 सेंट बढ़कर 23.93 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ लिए हुए है।


naidunia_image

बुधवार को इंदौर में सोना केडबरी 125 रुपये बढ़कर 62500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 300 रुपये बढ़कर 73950 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि लगातार बढ़ते दामों की वजह से बाजार में वैवाहिक ग्राहकी रुक-रुककर आ रही है। अगर बाजार में कुछ करेक्शन आता है तो आगे मांग बढ़ने की संभावना है। कामेक्स सोना ऊपर में 2006 नीचे में 1995 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.93 नीचे में 23.73 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 62500 सोना (आरटीजीएस) 63150 सोना (91.60 कैरेट) 57845 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 62375 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 73950 चांदी टंच 74150 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74700 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 73650 रुपये पर बंद हुई थी।

Ujjain Sarafa Bazar: उज्जैन सराफा बाजार के बंद भाव

उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 62350, सोना रवा 62100, चांदी पाट 74500, चांदी टंच 74000, सिक्का 850 रुपये प्रति नग।

Ratlam Sarafa Bazar: रतलाम सराफा बाजार के बंद भाव

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 74000, टंच 74100, सोना स्टैंडर्ड 63200, रवा 63150 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।