
Gold and Silver Price in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिकी वृद्धि दर के तीसरी तिमाही में निचले स्तर पर आने के बाद अब डॉलर सूचकांक भी निचले स्तर पर आ गया है। अगस्त के बाद से यह सबसे निचला स्तर है। इससे इस सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा दिखने को मिला है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की कागजी सौदेबाजी भी तेजी का कारण रही है।
शनिवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना 150 रुपये सुधरकर 62950 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। कामेक्स पर सोना 2052 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। इधर, वैवाहिक सीजन नहीं होने के कारण गहनों में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। चांदी में सीमित लेवाली रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। चांदी चौरसा 74700 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में चांदी में बिकवाली का दबाव रहने से कॉमेक्स पर चांदी वायदा 26 सेंट घटकर 24.17 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सोमवार को चांदी के दाम कुछ घटकर खुलने की संभावना है।
सोना कैडबरी रवा नकद में 62950 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 64450 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 59035 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62800 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74700 रुपये, चांदी टंच 74800 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 76000 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 74700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सोना स्टैंडर्ड 63000 रुपये तथा सोना रवा 62900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 75000 रुपये तथा चांदी टंच 74900 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।
सोना स्टैंडर्ड 64500 रुपये तथा सोना रवा 64450 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 75500 रुपये तथा चांदी टंच 75600 रुपये प्रति किलो बोली गई।