• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में गलती से कचरे के साथ फेंका सोने का मंगलसूत्र, नगर निगम के कर्मचारियों ने ढूंढकर लौटाया

Indore Municipal Corporation: इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कचरे के ढेर में सावधानी से खोजबीन के बाद आखिरकार महिला का सोने का मंगलसूत्र मिल गया...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 09:30:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:13:33 AM (IST)
इंदौर में गलती से कचरे के साथ फेंका सोने का मंगलसूत्र, नगर निगम के कर्मचारियों ने ढूंढकर लौटाया
सोने का मंगलसूत्र कचरे में फेंका, कर्मचारियों ने ढूंढकर किया वापस। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नगर निगम की गाड़ी न्यू रामनगर में कचरा संग्रहण कर रही थी
  2. एक महिला ने अपना गीला-सूखा कचरा वाहन में दिया था
  3. फिर महिला घबराते हुए पहुंची और कहा कि मंगलसूत्र कचरे में चला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की। कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने कचरे में गलती से चला गया महिला का सोने का मंगलसूत्र न केवल ढूंढा, बल्कि उसे सुरक्षित उसके मालिक को लौटा दिया।

जोन क्रमांक 04 के सीएसआइ विजय यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 में वाहन क्रमांक एमपी-09 डीपी-2281 से प्रतिदिन कचरा संग्रहण होता है। ड्राइवर मोहित चौहान और हेल्पर हेमंत राजकुमार मिल क्षेत्र के न्यू रामनगर में कचरा संग्रहण कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने अपना गीला-सूखा कचरा वाहन में दिया था।


गलती से डस्टबिन में गिर गया और कचरे के साथ चला गया

वाहन जब संगम नगर स्थित जीटीएस पहुंचकर कचरा खाली कर रहा था, तभी वह महिला घबराते हुए जीटीएस पहुंची और बताया कि उसका सोने का मंगलसूत्र गलती से डस्टबिन में गिर गया और उसी कचरे के साथ गाड़ी में चला गया है।

सूचना मिलते ही चालक मोहित चौहान, हेल्पर हेमंत राजकुमार और जीटीएस पर पदस्थ कर्मचारी अमर और गोविंद ने न्यू रामनगर से आए कचरे की अलग से छंटनी शुरू की। कचरे के ढेर में सावधानी से खोजबीन के बाद आखिरकार महिला का सोने का मंगलसूत्र मिल गया।

कर्मचारियों ने मंगलसूत्र सुरक्षित महिला को सौंप दिया। अपना कीमती मंगलसूत्र वापस पाकर महिला भावुक हो गई और उसने निगम कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता की दिल से सराहना कर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : इंदौर में कचरे के साथ फेंक दिया 2 किलो वजनी चांदी का कलश, निगमकर्मियों ने ट्रेंचिंग ग्राउंड से खोजकर लौटाया