• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Gold Market: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नवंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर, चांदी 4700 रुपये टूटी

गुरुवार को कामेक्स पर सोना वायदा घटकर 80 डालर घटकर 3984 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 365 सेंट घटकर 57.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 08:00:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 08:03:16 PM (IST)
Gold Market: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नवंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर, चांदी 4700 रुपये टूटी
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. इंदौर में सोना-चांदी के दाम लगातार दूसरी दिन भी कमजोर देखे गए।
  2. सोना केडबरी 1900 रुपये टूटकर 143500 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
  3. चांदी चौरसा 4700 रुपये टूटकर 224500 रुपये प्रति किलो रह गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोना वायदा 4000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गया। यह नवंबर 2025 के बाद सबसे कमजोर स्तर है। यह गिरावट अमेरिकी डालर के लगातार मजबूत होने और इस बढ़ती उम्मीद के कारण आई कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है।

फेड के सख्त रुख और ईरान संघर्ष से महंगाई का दबाव बढ़ने और उसके कारण और मौद्रिक सख्ती की आशंकाओं के चलते बाजार का मूड खराब हो गया।

गुरुवार को कामेक्स पर सोना वायदा घटकर 80 डालर घटकर 3984 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 365 सेंट घटकर 57.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा।


इंदौर में सोना-चांदी के दाम लगातार दूसरी दिन भी कमजोर देखे गए। इंदौर में सोना केडबरी 1900 रुपये टूटकर 143500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 4700 रुपये टूटकर 224500 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर बाजार में वैवाहिक सीजन वालों की सीमित पूछताछ गहनों में देखी जा रही है।

ज्वेलर्स का कहना है कि प्रमुख वित्तीय संस्थानों ने अपने अनुमानों को घटाया है। आईएनजी, गोल्डमैन सेक्स और ड्यूश बैंक ने निकट भविष्य के लिए सोने की कीमतों के अनुमान कम किए, जबकि लंबी अवधि के लिए सकारात्मक नजरिया बनाए रखा। फिजिकल डिमांड (असली सोने की मांग) के संकेत भी कमजोर रहे।

आयात शुल्क 15 फीसद तक बढ़ाए जाने के बाद से भारत में सोने का आयात लगभग 70 फीसदी गिर गया है, जिससे खरीदारी में दिलचस्पी काफी कम हो गई है। मई में स्विट्जरलैंड से सोने का निर्यात 9 फीसद घट गया, क्योंकि भारत और हांगकांग को कम शिपमेंट ने यूके और चीन को अधिक डिलीवरी के असर को खत्म कर दिया।

फिजिकल मार्केट में, भारतीय डीलरों ने छूट (डिस्काउंट) बढ़ाकर 54 डालर प्रति औंस कर दी, जो कीमतों के ढाई महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद कम मांग को दर्शाता है। चीन में भी दिसंबर के आखिर के बाद पहली बार डिस्काउंट की स्थिति बनी, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान समझौते पर स्पष्टता का इंतजार करते हुए सतर्क रहे।

कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 3983 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4018 डालर और नीचे में 3963 डालर प्रति औंस और चांदी 57.33 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 57.86 डालर और नीचे में 56.32 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 143500, सोना आरटीजीएस में 139300 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 127700 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 145400 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 224500, चांदी आरटीजीएस 218400 चांदी टंच 225000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2650 रु. प्रति नग बिका। बुधवार को चांदी 229200 रु. पर बंद हुई थी।