• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रतलाम मंडल ने विस्तारित किए इंदौर-खड़की स्पेशल के फेरे, बिना बदलाव चलेगी ट्रेन

पश्चिम रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन तथा आगामी दिनों में ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से एक मह...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 07:29:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 07:29:33 PM (IST)
इंदौर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रतलाम मंडल ने विस्तारित किए इंदौर-खड़की स्पेशल के फेरे, बिना बदलाव चलेगी ट्रेन
इंदौर-खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन अब अगस्त तक चलेगी।

HighLights

  1. इंदौर-खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन अब अगस्त तक चलेगी
  2. भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया फेरे बढ़ाने का फैसला
  3. 27 अगस्त तक सेवा में रहेगी इंदौर-खड़की स्पेशल ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन तथा आगामी दिनों में ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रतलाम मंडल से संचालित होने वाली इंदौर-खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। रेलवे के इस फैसले से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुलभ होगा।

27 अगस्त तक विस्तारित हुए फेरे

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या इंदौर-खड़की स्पेशल को अब 26 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या खड़की-इंदौर स्पेशल के फेरे 27 अगस्त तक बढ़ा दिए गए हैं। यात्री अब अगस्त के अंतिम सप्ताह तक इस ट्रेन में अपनी यात्रा का नियोजन कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें- एमपी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से शुरू हो सकती है सुनवाई

समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित अवधि के दौरान इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन संबंधी नियमों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। ट्रेन के कोच कंपोजिशन (डिब्बों की संरचना), आगमन व प्रस्थान के समय, तय मार्ग और रास्ते में पड़ने वाले ठहराव पूर्वानुसार ही रहेंगे। ट्रेन अपने पहले से निर्धारित मार्ग और समय-सारणी के अनुसार ही पटरियों पर दौड़ेगी।