• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर से 20 शहरों के लिए चलेगी 40 सरकारी लग्जरी बसें, रीवा, मैहर, शिवपुरी भी रूट्स में शामिल

MP Transport News: इंदौर से अब राज्य परिवहन निगम की तरह सरकारी लग्जरी बसें फिर शुरू होने जा रही हैं।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 10:08:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 04:00:00 AM (IST)
इंदौर से 20 शहरों के लिए चलेगी 40 सरकारी लग्जरी बसें, रीवा, मैहर, शिवपुरी भी रूट्स में शामिल
इंदौर से यात्री अब सरकारी लग्जरी बसों में कर सकेंगे सफर। - एआई इमेज

HighLights

  1. सबसे लंबा रूट इंदौर-सिंगरौली 889 किमी का रहेगा
  2. ये बसें सामान्य के साथ एसी और सुपर लग्जरी श्रेणी की भी होंगी
  3. मिडी बस में 35 और बड़ी बस में 70 यात्री बैठ सकेंगे

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर राज्य परिवहन निगम की तरह सरकारी बसें (MP Government Buses) शुरू होने वाली है। इसमें इंदौर से 20 शहरों के लिए लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि इनमें शहर के आस-पास के जिलों के साथ लंबी दूरी की बसें भी चलेंगी। जो यात्रियों को महाकोशल-विंध्य और ग्वालियर क्षेत्र के शहरों से जोड़ेगी।

इनमें इंदौर (Government Buses from Indore)से सिंगरौली का सबसे लंबा रूट रहेगा, जिसमें बस 889 किमी की यात्रा करेगी। बसों को चलाने के लिए सर्वे भी किया गया है, जिससे पीकऑवर्स में यात्रियों को बसों की सुविधा मिल सके।

इन रूट्स पर बसें चलाने की तैयारी

इंदौर से बसें (Government Buses Route) मुलताई, नरसिंहपुर, पिपरिया, निवाड़ी, शिवपुरी, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, मुरैना, मनासा, मैहर, ग्वालियर, गुना, दतिया, बीना, भिंड, सागर जिले का बंडा, डिंडौरी, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर जाएंगी।

एसी सुपर लग्जरी बसें भी चलेगी

इंदोर से 20 शहरों के लिए अलग-अलग श्रेणियों की बसें चलाई जाएंगी। इसमें मिडी बसों की क्षमता 35 यात्रियों की रहेगी वहीं बड़ी बसों में 70 यात्री बैठ सकेंगे। इसके साथ यह बसें सामान्य श्रेणी के साथ एसी और सुपर लग्जरी वाली भी होंगी।


मोबाइल ऐप पर मिलेगी लोकेशन और बसों की सीटों की जानकारी

सबसे खास बात यह है कि यात्री मोबाइल ऐप के जरिए बसों की लोकेशन और इनके किराए सहित सीटों की जानकारी भी ले सकेंगे। ऐप के जरिए ही यात्री टिकट खरीद भी सकेंगे, जिससे बस स्टैंड पर पहुंचकर टिकट लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं यात्रियों की शिकायतें जानने के लिए भी सिस्टम रहेगा।

यह भी पढ़ें : एमपी में बदलने वाला है सफर का अंदाज, 21 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें; इंदौर से होगी शुरुआत