• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: बनठन कर निकाह करने पहुंचा दुल्हा, मेकअप करवा पार्लर से फरार हो गई दुल्हन

Indore News: कालोनी में रहने वाले युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग, कपड़े बदलने के बहाने रूम में गई और गायब हो गई युवती।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 28 Apr 2023 11:39:42 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Apr 2023 11:39:42 AM (IST)
Indore News: बनठन कर निकाह करने पहुंचा दुल्हा, मेकअप करवा पार्लर से फरार हो गई दुल्हन

Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। खजराना में गुरुवार शाम रोचक मामला सामने आया।एक मैरिज गार्डन में दुल्हा निकाह के लिए इंतजार करता रहा और दुल्हन प्रेम संग फरार हो गई। स्वजन पहले बहाने बनाते रहे लेकिन बारातियों ने हंगामा किया तो पता चला दुल्हन तो दो घंटे पहले ही गायब हो चुकी है। देर रात मामला थाने पहुंचा और एक-दूसरे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक, मामला ममता कालोनी (खजराना) का है। 19 वर्षीय युवती की उज्जैन के गौहर खान (शेरसानी मोहल्ला) से तय हुई थी। गुरुवार को गौहर बारात लेकर इंदौर आया था। बारातियों के रुकने का इंतजाम क्षेत्र के सुगरा गार्डन में किया गया था। वर-वधु पक्ष शादी रस्मों की तैयारियों में जुटे थे। जैसे ही निकाह का समय आया दुल्हा सजधज कर तैयार हो गया। दुल्हन भी मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर रवाना हो गई। पार्लर हारुन कालोनी में ही था जिसे दुल्हन की कजिन बहन चलाती थी। दुल्हन ने पहले तो मेकअप करवाया और बाद में कपड़े बदलने के लिए रुम में चली गई। दुल्हन की बहन और साथ आई युवतियां काफी देर तक इंतजार करती रही। बाहर न आने पर शक हुआ और अंदर जाकर देखा दुल्हन तो गायब है।


थाने में बेहोश हो गई दुल्हन की मां, दुल्हा बोला मैं भी रिपोर्ट करुंगा

युवतियों ने जैसे ही घटना बताई दुल्हन की मां बेहोश हो गई। पता चला कि कालोनी में रहने वाले सलमान से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पूर्व ही दोनों में शादी की बात हुई थी लेकिन युवती ने मां से मना कर दिया। उसकी मर्जी से ही दूसरा रिश्ता तय किया था। मां देर रात थाने पहुंची और गुमशुगदी दर्ज करवाते करवाते बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद दुल्हा थाने पहुंचा और कहा मैं भी शिकायत करुंगा। मेरी शादी नहीं हुई उसका गम नहीं बल्कि चिंता इस बात की है कि मुझ पर इल्जाम न लगा दे। रात में गौहर ने भी थाने में आवेदन दिया।