• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haj Yatra 2024: इंदौर के हज यात्रियों का फ्लाईट शेड्यूल जारी, 48 घंटे पहले मुंबई में करना होगी रिपोर्टिंग

इंदौर से इस बार 166 लोग हज यात्रा करेंगे। इन सभी को हज जाने से 48 घंटे पहले मुंबई हज हाउस में रिपोर्टिंग करना होगी।

By ramkrashna MuleEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 22 May 2024 11:02:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 11:02:45 AM (IST)
Haj Yatra 2024: इंदौर के हज यात्रियों का फ्लाईट शेड्यूल जारी, 48 घंटे पहले मुंबई में करना होगी रिपोर्टिंग
हज यात्रियों को 48 घंंटे पूर्व हज हाऊस में करना होगी रिपोर्टिंग

HighLights

  1. मुम्बई में 48 घंटा पहले हज हाउस में करना होगी रिपोर्टिंग
  2. पैसेंजर ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग
  3. इंदौर के 1600 लोग करेंगे हज यात्रा

Haj Yatra 2024 नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हजयात्रा 2024 पर इंदौर जिले के हजयात्री जो मुंबई से उड़ान भरेंगे उनका फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हज पर रवाना होने के लिए लिए इंदौर से सीधी हज उड़ान के विकल्प के बाद भी अधिकांश लोगों ने मुंबई से यात्रा का विकल्प चुना है। क्योंकि मु्बई और इंदौर में हजयात्रा के खर्च में 65 हजार से अधिक अंतर आ रहा है।

मुम्बई से इंदौर जिले के हज यात्रियों के लिए पहली उड़ान 26 मई को सऊदी अरब के जेद्दा रवाना होगी। इसका सिलसिला 9 जून तक चलेगा। इनकी वापसी 1 से 21 जुलाई के बीच होगी। वापसी में हज यात्री मदीना से मुंबई लौटेंगे। इस बार इंदौर जिले के लगभग 1600 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं।


हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख, प्रभारी सद्दाम पठान और सचिव हाजी अमान मेमन ने बताया कि हज यात्रियों को अपनी उड़ान से 48 घंटा पहले मुंबई हज हाउस में रिपोर्ट कर अपनी सीट सुनिश्चित करानी होगी। जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया सेंट्रल हज कमेटी ने 21 हज यात्रियों की वेटिंग लिस्ट भी क्लियर की है।

हज यात्रियों के लिए बोगी बढ़ाने की मांग

इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख ने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हजयात्रियों की सुविधा के लिये इंदौर से मुंबई की पैसेंजर ट्रेन में बोगी बढ़ाने की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है 25 मई से 7 जून तक मुम्बई ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। इंदौर के लगभग 1600 हजयात्री के साथ हजारों परिजन मुंबई जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। बोगियों की संख्या बढ़ाए जाने से लोग असुविधा से बच जाएंगे।