• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में मानसून का धमाका... अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बरसात का दौर, जारी रहेगी झमाझम बारिश

MP में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल है। पिछले सप्ताह में शहर में हुई झमाझम वर्षा ने न सिर्फ औसत कोटा पूरा किया, बल्कि ...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 08:46:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 08:46:34 PM (IST)
इंदौर में मानसून का धमाका... अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बरसात का दौर, जारी रहेगी झमाझम बारिश
इंदौर में मानसून का धमाका

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल है। पिछले सप्ताह में शहर में हुई झमाझम वर्षा ने न सिर्फ औसत कोटा पूरा किया, बल्कि इंदौर में अब तक के औसत से 90 फीसद ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

इंदौर में अगले सप्ताह भी झमाझम वर्षा का दौर जारी रहेगा। रविवार को इंदौर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। उसके बाद दो दिन मध्यम वर्षा होगी और फिर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन तीन मौसम प्रणालियों (सिस्टम) के कारण हो रही है झमाझम बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक सियर जोन (दो अलग-अलग दिशाओं से आने वाली हवाओं का मिलन) मुंबई के पास बना हुआ है। इसके वजह से अरब सागर से आर्द्रता पश्चिमी मप्र की ओर आ रही है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी उड़ीसा तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर सहित संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा का दौर दिखाई दे रहा है।


शनिवार को एक निम्न दाब क्षेत्र उत्तरी उड़ीसा पर बना हुआ है। यह अगले तीन दिन में उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए मप्र की ओर बढ़ेगा। ऐसे में इंदौर में सप्ताह के मध्य में भी शहर में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

अगले 7 दिनों का मौसम और तापमान पूर्वानुमान

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा की संभावना
5 जुलाई 29 22 भारी
6 जुलाई 29 22 मध्यम
7 जुलाई 29 22 मध्यम
8 जुलाई 29 22 भारी वर्षा
9 जुलाई 30 22 भारी वर्षा
10 जुलाई 30 23 हल्की से मध्यम
11 जुलाई 30 23 हल्की से मध्यम

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

यह भी पढ़ें- एमपी में अनोखा अस्पताल: न जमीन, न भवन... फिर भी कागजों पर तैनात है डॉक्टरों और नर्सों का 87 सदस्यीय स्टाफ