• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hello Naidunia: आइआइटी में प्रवेश नहीं मिलने पर घबराएं नहीं, इंजीनियरिंग की और भी हैं राहें

Hello Naidunia: डायरेक्टरेट आफ टेक्निकल एजुकेशन हेल्प सेंटर के नोडल आफिसर प्रो. आरके जैन ने नईदुनिया के पाठकों की जिज्ञासाओं को किया शांत।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Wed, 21 Jun 2023 03:30:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jun 2023 03:30:01 AM (IST)
Hello Naidunia: आइआइटी में प्रवेश नहीं मिलने पर घबराएं नहीं, इंजीनियरिंग की और भी हैं राहें

Hello Naidunia: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अगर किसी विद्यार्थी का जेईई एडवांस का रिजल्ट बेहतर नहीं रहा और आइआइटी या एनआइआइटी में प्रवेश नहीं मिला है, वे जेईई मेन के स्कोर पर एसजीएसआइटीएस और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा निजी कालेजों से भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं।

इंदौर में दो सरकारी और करीब 50 निजी इंजीनियरिंग कालेज हैं। इन विद्यार्थियों को जेईई मेन की रैंकिंग के आधार पर इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश मिल जाएगा। इसके लिए डायरेक्टरेट आफ टेक्निकल एजुकेशन की काउंसिलिंग प्रक्रिया होती है। यह प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो चुकी है। इसके लिए dte.mponline.gov.in वेबसाइट पर 23 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया होगी। इस बीच पांच जुलाई से विद्यार्थियों को च्वाइस फिलिंग करने का अवसर मिलेगा, जिसमें वे विषय और कालेजों का चयन कर पाएंगे। इसी क्रम में उन्हें अगस्त के पहले सप्ताह तक कालेज आवंटित कर दिए जाएंगे।


यह बात डायरेक्टरेट आफ टेक्निकल एजुकेशन हेल्प सेंटर के नोडल आफिसर प्रो. आरके जैन ने मंगलवार को ‘हेलो नईदुनिया’ कार्यक्रम में पाठकों की जिज्ञासाओं को समाधान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र ने जेईई मेन की परीक्षा नहीं दी है और वह इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश लेना चाहता है, तो वह भी डीटीई के जरिए प्रवेश ले सकता है। उसका चयन 12वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके अलावा प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए 10वीं-12वीं के रिजल्ट, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों को साथ में रखना होगा। इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

नईदुनिया के पाठकों के प्रश्नों के विशेषज्ञ ने दिए उत्तर

प्रश्न- मेरे बेटे ने 10वीं के बाद पालीटेक्निक किया है। अब वह बीटेक करना चाहता है, तो उसके लिए क्या करना होगा?- रमेश विश्वकर्मा, सुदामा नगर

उत्तर- पालीटेक्निक के बाद बीटेक करना आसान है। इसके लिए उसे डीटीई की लेटरल एंट्री काउंसलिंग में अप्लाई करना होगा। इसके बाद उसे सीधे बीटेक के द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिल जाएगा। सभी इंजीनियरिंग कालेजों में छह से 12 प्रतिशत तक सीटें पालीटेक्निक के विद्यार्थी के लिए आरक्षित रहती हैं।

प्रश्न- मेरे भाई ने जेईई मेन की परीक्षा में 82 प्रतिशत स्कोर किया था और कटआफ 90 प्रतिशत गया था। ऐसे में वह इंजीनियरिंग के लिए कौन-से कालेज में प्रवेश ले सकता है? -अनुष्का जैन, इंदौर

उत्तर- इतने स्कोर पर सरकारी कालेज में इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलना मुश्किल है। ऐसे में आपको शहर व प्रदेश के किसी भी निजी कालेज में प्रवेश मिल जाएगा। इसके लिए डायरेक्टरेट आफ टेक्निकल एजुकेशन एमपी आनलाइन पर 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यहां च्वाइस फिलिंग में विभिन्न कालेजों को चुन सकते हैं।

प्रश्न- मेरी भतीजी ने 12वीं पास की है और जेईई मेन की परीक्षा नहीं दी थी, ऐसे में इंजीनियरिंग करने के लिए क्या करे? -राजेश अग्रवाल, देवास

उत्तर- ऐसे कई कालेज हैं, जहां इंजीनियरिंग कराई जा रही है। इन कालेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। आपको डीटीई काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद पांच जुलाई से विषय और कालेज का चयन करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको मेरिट के आधार पर कालेज अलाट किया जाएगा। उस कालेज में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रश्न- बेटी को 12वीं के बाद आइआइटी में प्रवेश लेना है, उसके लिए क्या तैयारी करनी होगी? -असलम दुलावत, उज्जैन

उत्तर- इसके लिए अगले वर्ष जेईई मेन की परीक्षा देनी होगी। हालांकि, परीक्षा काफी कठिन होती है, इसके लिए विशेष तैयारी करनी होगी। विभिन्न कोचिंग सेंटर्स पर तैयारी कराई जाती है और आनलाइन भी कई कोर्स चलते हैं। आप अपनी स्वेच्छा से किसी भी माध्यम से तैयारी कर सकते हैं।