• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hello Naidunia: आधार से जुड़ी हर शिकायत और जानकारी के लिए 1947 पर कर सकते हैं कॉल

Hello Naidunia: बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए माता-पिता का आधार कार्ड और एक का बायोमेट्रिक हुआ अनिवार्य।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Wed, 26 Jul 2023 03:05:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jul 2023 03:05:09 AM (IST)
Hello Naidunia: आधार से जुड़ी हर शिकायत और जानकारी के लिए 1947 पर कर सकते हैं कॉल

Hello Naidunia: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आधार कार्ड अब आमजन के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज हो चुका है। आधार कार्ड बनवाने और सुधार से संबंधित नियम भी अब बदल चुके हैं। बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही माता-पिता दोनों के आधार कार्ड और एक का बायोमीट्रिक अनिवार्य किया गया है। इसका अपडेशन करना आवश्यक है। नाम, पता, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर आदि में सुधार करवाने से संबंधित दस्तावेजों भी तय किए गए हैं। इनके बिना आधार में कोई सुधार नहीं हो सकेगा। आमजन के लिए आधार से जुड़ी प्रत्येक शिकायत और जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1947 जारी किया गया है। इस पर कॉल कर लोग जानकारी ले सकते हैं।

मंगलवार को हेलो नईदुनिया कार्यक्रम में मुनेंद्र सिंह, सहायक प्रबंधक ई-गर्वनेंस ने पाठकों के आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। सिंह ने बताया कि दस साल पहले बने आधार कार्ड में यदि इस दौरान कोई अपेडेशन नहीं कराया गया है तो इनमें बायोमीट्रिक अपडेशन कराना अनिवार्य है। किसी भी आधार केंद्र पर जाकर यह अपडेशन कराया जा सकता है। जन्म तारीख में एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, सर्विस फोटो आइडी, फोटो युक्त मार्कशीट, कलर फोटो युक्त वोटर आइडी जरूरी है। शादी के बाद सरनेम चेंज करवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अपडेशन के कार्य शहर में बने आधार केंद्रों पर तय शुल्क चुका कर कराए जा सकते हैं।


सहायक प्रबंधक ई-गर्वनेंस ने मुनेंद्र सिंह ने दिए इन सवालों के जवाब

सवाल - 2019 में शादी हुई थी। आधार कार्ड में सरनेम चेंज कैसे करवा सकते हैं? - प्रवीण लालजी, इंदौर

जवाब - विवाह पंजीयन सर्टिफिकेट, कलर फोटो युक्त वोटर आइडी से आधार कार्ड में अपडेशन करवा सकते हैं।

सवाल - 88 साल उम्र हो गई। थंब इंप्रेशन नहीं आ रहा। कैसे अपडेशन करवाया जाए? - बीए जैन, इंदौर

जवाब - बायोमीट्रिक नहीं आने पर डाक्टर से सर्टिफिकेट बनवाकर आधार केंद्र पर अपेडेशन कराया जा सकता है।

सवाल - आधार केंद्र में ज्यादा फीस लेने पर कहां शिकायत की जा सकती है? -सुरेश कुमार मंगवानी, इंदौर

जवाब - ज्यादा फीस लेने पर 1947 नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

सवाल - आधार कार्ड गांव का है। इंदौर का पता कैसे बदलवा करवा सकते हैं? - रचना जायसवाल, इंदौर

जवाब - बैंक पासबुक फोटो युक्त सील साइन वाली, कलर फोटोयुक्त वोटर आइडी से पता बदवा सकते हैं।

सवाल - आधार में मोबाइल नंबर चेंज कराना है, कितना समय और रुपये लगते हैं? -सावनी साहू, इंदौर

जवाब - नंबर चेंज करवाने के लिए 50 रुपये शुल्क चुकाना होता है, दो दिन में नंबर अपडेट हो जाता है।

सवाल - बेटे का नाम बदलवाना है, कैसे होगा? -प्रज्ञा मोदी, इंदौर

जवाब - गजट नोटिफिकेशन करवाकर नाम परिवर्तन करवा सकते हैं।

सवाल - बेटा एक साल का था, तब आधार बनवाया था। अब कब अपडेशन करवा सकते हैं। - मनमोहन राजावत, शाजापुर

जवाब - पांच से 15 साल के बीच अनिवार्य तौर पर बायोमीट्रिक अपडेशन करवा सकते हैं।

सवाल - आधार कार्ड में जन्म तारीख सुधारनी है, कैसे होगी? -यश कांबले, इंदौर

जवाब - जन्म प्रमाण पत्र, कलर फोटो युक्त वोटर आइडी, 10वीं-12वीं की फोटो युक्त मार्कशीट से जन्म तारीख बदलवा सकते हैं।

सवाल - आधार कार्ड में दो बार अपडेशन करवा लिया, लेकिन अब तक कोई मैसेज नहीं आया? -रीमा मुंशी, इंदौर

जवाब - एमपी आनलाइन, एम आधार मोबाइल एप पर अपडेशन की जानकारी देख सकते हैं।

सवाल - तारीख बदलवाई थी, आधार नहीं आया अब तक? -हेमा बागरेचा, इंदौर

जवाब - आधार केंद्र से दी गई रसीद से एमपी आनलाइन या एम आधार मोबाइल एप से अपेडेशन की जानकारी पता कर सकते हैं।

सवाल - आधार कार्ड अपडेशन के साथ जन्म तारीख कैसे बदलवाएं? -रचना सुतार, इंदौर

जवाब - अपडेशन के साथ ही जन्म तारीख बदल जाएगी। जन्म तारीख के लिए दसवीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र और कलर वोटर आइडी देना होगा।

सवाल - बुजुर्गों को अपडेशन करवाने के लिए केंद्रों पर परेशान होना पड़ता है। -प्रदीप जैन, इंदौर

जवाब - बुजुर्गों के लिए शासन की तरफ से निर्देश हैं कि पहले उनके कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए लाइन लगने की आवश्यकता नहीं है।

सवाल - आधार कार्ड में जन्म तारीख कैसे बदलवा सकते हैं? -आचार्य वासुदेव कश्यप, इंदौर

जवाब - फोटो युक्त वोटर आइडी कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र से बदलवा सकते हैं। इसके बाद भी बदल नहीं रही तो यूआइडी को अपडेशन के लिए मेल कर सकते हैं।