इंदौर के एबी रोड बायपास के नियंत्रण क्षेत्र पर हाई कोर्ट का अंतरिम आदेश, 105 से 150 मीटर के दायरे में अब कोई अनुमति नहीं
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एबी रोड बायपास के नियंत्रण क्षेत्र को लेकर बड़ा अंतरिम आदेश जारी किया है। इसके तहत आज दोपहर 12:50 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग के 105 मीटर से 150 मीटर के बीच के क्षेत्र में कोई भी अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 01:37:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 01:46:38 PM (IST)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ। - फाइल फोटोHighLights
- ए.बी. रोड बायपास नियंत्रण क्षेत्र पर हाईकोर्ट की रोक
- 105 से 150 मीटर के दायरे में नहीं मिलेगी कोई अनुमति
- जनहित याचिका पर नोटिस जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एबी रोड बायपास के नियंत्रण क्षेत्र को लेकर बड़ा अंतरिम आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति पवन कुमार द्विवेदी की युगलपीठ ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि आज दोपहर 12:50 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग के 105 मीटर से 150 मीटर के बीच के क्षेत्र में कोई भी अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
जनहित याचिका पर हुई सुनवाई
यह जनहित याचिका इंदौर के वरिष्ठ सिविल इंजीनियर अतुल शेठ द्वारा दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए और 105 से 150 मीटर के दायरे में अनुमतियों पर तत्काल रोक लगाने का अंतरिम आदेश पारित किया।