• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर की युवा उद्यमी शानू मेहता को उच्च शिक्षा मंत्री नारीशक्ति सम्मान से सम्मानित करेंगे

Indore News: विक्रम विश्वविद्यालय, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ और पूर्वश्री फाउंडेशन करने जा रहा है अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली नारीशक्त...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 15 Mar 2023 11:47:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Mar 2023 11:47:38 AM (IST)
Indore News: इंदौर की युवा उद्यमी शानू मेहता को उच्च शिक्षा मंत्री नारीशक्ति सम्मान से सम्मानित करेंगे

Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। विश्व ज्योतिष दिवस पर 19 मार्च को नारी शक्ति सम्मान का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय, महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ और पूर्णश्री फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। विक्रमोत्सव-2023 के तहत हो रहा कार्यक्रम भारत नवजागरण और बहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर केंद्रित है। इसमें इंदौर की युवा उद्यमी शानू मेहता को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के हाथों यह सम्मान दिया जाएगा।

विक्रम विश्वविद्यालय में होने जा रहे कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे्य, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. प्रशांत पुराणिक, कार्यपरिषद सदस्य राजेश कुशवाह, संजय नाहर, दिल्ली के लाल किताब विशेषज्ञ गुरुदेव जीडी वशिष्ठ और जयपुर के राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के डा. रमन सोलंकी और ज्योतिष विभाग के अतिथि व्याख्यता डा. सर्वेश्वर शर्मा सहित कई सदस्य शामिल रहेंगे।


कौन है शानू मेहता

इंदौर की रहने वाली शानू मेहता सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ खुद की आइटी कंपनी का भी संचालन करती है। एमएमसी कन्वर्ट नाम से उनकी कंपनी विश्व में अकाउंटिंग साफ्टवेयर पर अनोखा कार्य कर रही है। साथ ही वे अर्थसंगिनी संस्थान की संस्थापक भी है जिसके तहत हजारों महिलाओं को साक्षरता, कौशल विकास सीखाने के साथ उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में मदद कर रही है। उनकी कंपनी में 90 फीसदी महिला कर्मचारी कार्यरत है।

शहर में नाइट कल्चर से इकोनामी बढ़ाने का सुझाव भी उन्होंने ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साझा किया था। इससे शहर में 24 घंटे कार्य करने वाली आइटी, बीपीओ और अन्य संस्थानों के कर्मचारियों को भी रात में खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध होने के साथ विदेशों से आने वाले आइटी कंपनियों के ग्राहकों को भी रात में खान-पान की सुविधा देने के लिए कदम उठाया गया था।