• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुसलमान बनो, बहुत रुपये मिलेंगे, इंदौर में लालच देकर हिंदू युवतियों से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR

मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू युवतियों से नजदीकियां बढ़ाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने जब दोनों आरोपितों से आइडी कार्ड मांगा तो पता चला ...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 11:05:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 11:17:02 AM (IST)
मुसलमान बनो, बहुत रुपये मिलेंगे, इंदौर में लालच देकर हिंदू युवतियों से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR
इंदौर में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म का मामला आया सामने

HighLights

  1. इंदौर में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म का मामला आया सामने
  2. एक युवती को जबरन पहनाया गया बुरका
  3. मुस्लिम लड़कों ने युवतियों को दिया था लालच

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हिंदू युवतियों से नजदीकियां बढ़ाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपित पीड़िताओं को रुपयों का लालच देकर मुसलमान बनाने की कोशिश भी कर रहे थे। एक युवती को जबरदस्ती बुरका पहनाया गया है। आरोपितों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध अवस्था में सुपर कारिडोर से पकड़ा है। उन्होंने पूछताछ में पूर्व पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार आरोपित अल्ताफ खान निवासी सांवेर रोड और साहिल खान निवासी नरवल के विरुद्ध दुष्कर्म, धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों को हिंदू संगठन हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने सुपर कॉरिडोर से पकड़ा है। जिला संयोजक सुमित हार्डिया के अनुसार आरोपित दो युवतियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे।


आईडी कार्ड से हुआ बड़ा खुलासा

कार्यकर्ताओं द्वारा पूछताछ करने पर हिंदू नाम बताया और गुमराह करने का प्रयास किया। आरोपितों के फोन में युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। इससे उन पर शक गहरा गया। आइडी कार्ड मांगा तो पता चला कि दोनों युवक मुस्लिम हैं और युवतियां हिंदू हैं।

रात में ही दोनों आरोपितों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शनिवार देर रात पीड़िता थाने पहुंची और दोनों के विरुद्ध दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज करवाई। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक, आरोपितों की गिरफ्तारी ले ली गई है। पूर्व पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया है। इसकी पुष्टि की जा रही है।

जबरदस्ती बुरका पहनाने लगा था आरोपित साहिल

18 वर्षीय एक युवती ने बयान में बताया कि पांच महीने पूर्व इंस्टाग्राम पर साहिल से पहचान हुई थी, जहां उसने हिंदू नाम बताया था। 12 मई को वह बात करने के लिए मौनी बाबा के आश्रम के पीछे दोस्त के रूम पर ले गया। उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। आरोपित ने कहा कि तुम मुसलमान बन जाओ। जितने रुपये मांगेगी मैं दे दूंगा। उसने जबरदस्ती बुरका भी पहना दिया।

आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था। एक अन्य पीड़िता ने अल्ताफ के विरुद्ध दिए बयानों में बताया कि साल 2020 से उससे बातचीत कर रही हूं। उसने की-पैड वाला मोबाइल दिया था। माता-पिता की अनुपस्थिति में वह घर आता था। उसने शादी का बोला और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की सगाई भी हो चुकी है। उसका आरोप है कि अल्ताफ मुसलमान बनाना चाहता है। वह रुपयों का लालच दे रहा था।

वीडियो वायरल: आरोपित बोले पूर्व पार्षद ने की फंडिंग

आरोपित साहिल पुत्र मोहम्मद आजम और अल्ताफ पुत्र मंजूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साहिल कार शोरूम पर जबकि अल्ताफ पुताई का काम करता है। अल्ताफ ने कहा उसे अनवर कादरी ने एक लाख रुपये दिए थे।

कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो, उनसे संबंध बनाओ। साहिल ने दो लाख रुपये मिलने का दावा किया है। दोनों के मोबाइल में युवतियों के आपत्तिजनक फोटो भी मिले हैं। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया के मुताबिक कादरी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। टीआइ के मुताबिक बयान की तस्दीक की जाएगी।