• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hoil 2025: इंदौर में होली पर पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी, 1500 अतिरिक्त जवान तैनात

Hoil 2025: इंदौर में होली के अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। महू में हुए सांप्रदायिक फसाद के कारण इस वर्ष सुरक...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 14 Mar 2025 09:54:22 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Mar 2025 12:36:05 PM (IST)
Hoil 2025: इंदौर में होली पर पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी, 1500 अतिरिक्त जवान तैनात
इंदौर में पुलिस आसमान से रख रही निगाह। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इंदौर में होली के लिए पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत।
  2. पुलिस लाइन, क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई।
  3. इंदौर जिले में थाना प्रभारी 24 घंटे तक अपने क्षेत्र में ही रहेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। होली पर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। महू सांप्रदायिक फसाद के कारण इस वर्ष ज्यादा सख्ती है। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों को हिदायत देते हुए कहा कि 24 घंटे तक घर नहीं जाएंगे।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(कानून)अमितसिंह के मुताबिक मौजूदा बल के अलावा करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिस लाइन, क्राइम ब्रांच और कार्यालयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है।

200 अतिरिक्त पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए

नगर सुरक्षा समिति और मोहल्ला समिति की भी मदद ली जा रही है। चारों जोन के डीसीपी द्वारा बल और पेट्रोलिंग की प्लान तैयार किया गया है। उसी के अनुसार बल तैनात किया गया है। करीब 200 अतिरिक्त पेट्रोलिंग वाहन लगाए गए हैं, जो लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

naidunia_image

एडी.सीपी के मुताबिक संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगावा दिए हैं। सभी थानों में ड्रोन कैमरा भी तैनात किेया गया है। थाना प्रभारी अलर्ट पर हैं। थाना प्रभारी 24 घंटे तक थाना पर ही रहेंगे।

5 दिन पहले से शुरू कर दी सख्ती

एडी.सीपी से मुताबिक पुलिस ने पांच दिन पूर्व ही सख्ती शुरू कर दी। सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। करीब 250 असामाजिक तत्वों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जेल भेजा जा चुका है। चारों जोन में 1 हजार से ज्यादा आपराधिक तत्वों को बाउंड ओवर किया गया है। थानों और क्षेत्रों में परेड करवा कर रेड और यलो नोटिस जारी किया गया जा चुका है।


इधर... गेर मार्ग में आने वाली सिवरेज लाइन, स्टार्म वाटर लाइन की मरम्मत के निर्देश

गेर मार्ग में आने वाली सिवरेज लाइन, जल वितरण लाइन, स्टार्म वाटर लाइन, सड़क की मरम्मत अगले तीन दिन में अनिवार्य रूप से कर लें। रंगपंचमी पर निकलने गेर के दौरान नागरिकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें। अगर कहीं कोई चेंबर खुला हो तो उसे बंद कर दें।

naidunia_image

यह निर्देश निगमायुक्त शिवम वर्मा ने होली और रंगपंचमी त्यौहार को देखते हुए ली गई समीक्षा बैठक में कही। बैठक में स्मार्ट सिटी इंजीनियर, पीएचइ के अधिकारी, कंसलटेंट उपस्थित थे। बैठक में निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि गेर मार्ग में कोई खतरनाक मकान हो तो उससे दूर रहने का सूचना फ्लेक्स बोर्ड तुरंत लगाया जाए।