इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। संयोगितागंज थाना पुलिस ने इंदौर, मुंबई और सतना के हाईप्रोफाइल अनाज कारोबारियों पर करोड़ों की हेराफेरी का केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि आरोपितों ने एकमत होकर छावनी अनाज मंडी के दलाल निखिल अग्रवाल के करोड़ों रुपये हड़प लिए और सतना, मुंबई व इंदौर में झूठे आपराधिक प्रकरण प्रकरण दर्ज करवा दिया।
पुलिस के मुताबिक प्रकरण न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) हीरालाल सिसोदिया के आदेश पर दर्ज हुआ है। खातीवाला टैंक निवासी 40 वर्षीय निखिल पुत्र ब्रजकिशोर अग्रवाल ने पहले संयोगितागंज, जूनी इंदौर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा आपसी लेनदेन करार देने पर निखिल ने कोर्ट की शरण ली।
अनाज मंडी में दलाली करता था फरियादी
निखिल की छावनी अनाज मंडी में दलाली की विभिन्ना फर्में थीं। वह आरोपितों के साथ दलाली करता था। इस दौरान उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई। आरोप है कि रुपयों की मांग करने पर मुंबई और सतना के कारोबारियों ने एकमत होकर झूठे मुकदमे लगवा दिए।
इन कारोबारियों पर दर्ज हुआ प्रकरण
अनिल मित्तल, भगवानदीन नगर (दाल मिल संचालक)
संजय ऐरन, छावनी (चना मिल संचालक)
सुरेश जाट मूसाखेड़ी (चना कारोबारी)
कमलेश पटेल, सतना (आयात-निर्यात व्यवसायी)
प्रतीक पटेल, सतना (आयात-निर्यात व्यवसायी)
ऋषि पटेल (आयात निर्यात व्यवसायी)
ब्रजेश खंडेलवाल, सतना (चना कारोबारी)
गिरधारीलाल गोवर्धनलाल, नीमच (चना कारोबारी)
सुमित अग्रवाल, देवास (डालर चना कारोबारी)
विपुल अग्रवाल, देवास (डालर चना मिल संचालक)
दिलीप अग्रवाल, देवास (डालर चना मिल संचालक)
धनराज अग्रवाल, देवास (डालर चना मिल संचालक)
मुकेश बंसल, भगवानदीन नगर (दाल मिल संचालक)
धनजी भाई पटेल, मुंबई (आयात निर्यात कारोबारी)
सलीम गाजी, मुंबई (अनाज कारोबारी)
नवीन कटारिया, मुंबई (हम्माल)
राजकुमार माहेश्वरी, मुंबई (आयात-निर्यात व्यवसायी)