• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

काफिर मानते हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो: कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग हमें काफिर कहते हैं, उ...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 03:23:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 05:44:27 PM (IST)
काफिर मानते हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो: कैलाश विजयवर्गीय

HighLights

  1. इंदौर के राजनगर में सड़क लोकार्पण कार्यक्रम में बोले मंत्री
  2. राजनीतिक समर्थन मिले, न मिले, जनता की सेवा हमारा दायित्व
  3. बोले- वोट देंगे तो और अधिक उत्साह से काम करेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर के राजनगर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि सरकार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम किया है।

उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोग हमें काफिर कहते हैं तो उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि जिन सड़कों पर वे चलते हैं और जिन योजनाओं का लाभ लेते हैं, वे भी सरकार द्वारा ही उपलब्ध कराई गई हैं।

सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे विजयवर्गीय

राजनगर बड़ा कुआं से धार रोड तक करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें काफिर कहते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।


वोट देंगे तो और अधिक उत्साह से काम करेंगे

विजयवर्गीय ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास भाजपा सरकार की मूल नीति है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। जनता की सेवा करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। आप हमें वोट दें या न दें, विकास कार्य जारी रहेंगे। वोट देंगे तो और अधिक उत्साह से काम करेंगे, लेकिन नहीं देंगे तब भी विकास नहीं रुकेगा।

यह भी पढ़ें- MP में तबादलों पर गरमाई सियासत; जीतू पटवारी ने सीएम को पत्र लिख उठाए सवाल; कहा- 'तबादले और निरस्तीकरण में हुए लेन-देन की हो जांच'

विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया

कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और अधिकार पत्र वितरित किए गए।