• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में पुलिस को अपशब्द बोलते हुए युवक ने थाना परिसर में वीडियो बनाया, कहा- 15 हजार दिए हैं, मैं नहीं डरता

पुलिस से कोई डर नहीं लगता है। मैंने 15 हजार दिए है। इस वीडियो को पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने फटकार लगाई तो...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 07:20:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 07:30:57 PM (IST)
इंदौर में पुलिस को अपशब्द बोलते हुए युवक ने थाना परिसर में वीडियो बनाया, कहा- 15 हजार दिए हैं, मैं नहीं डरता
बाणगंगा थाना।

HighLights

  1. पंकज ने एक वीडियो बनाया और अनर्गल बातें करने लगा।
  2. उसने पुलिस को लेकर भी अपशब्दों का प्रयोग किया।
  3. पुलिस से कोई डर नहीं लगता है। मैंने 15 हजार दिए है।

इंदौर। बाणगंगा थाना परिसर के एक वीडियो ने पुलिस की किरकिरी कर दी। वीडियो में नशे की अवस्था में एक युवक पुलिस को अपशब्द बोलते हुए जा रहा है। उसने पुलिस को रिश्वत देने का दावा किया है। युवक की पहचान कालिंदी गोल्ड निवासी पंकज मालवीय के रूप में हुई है।

उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। पुलिसवालों ने उसको थाने बुलाया तो पंकज ने दोस्तों से मदद मांगी। किसी ने मदद नहीं की और पंकज युवती को लेकर थाने आ गया।

युवती बयान दर्ज करवा रही थी तब पंकज ने एक वीडियो बनाया और अनर्गल बातें करने लगा। उसने पुलिस को लेकर भी अपशब्दों का प्रयोग किया और कहा कि मैं अकेला ही पेश हो गया।

पुलिस से कोई डर नहीं लगता है। मैंने 15 हजार दिए है। इस वीडियो को पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद अफसरों ने फटकार लगाई तो पुलिस ने पंकज को पकड़ लिया।

थाने में जमकर खातिरदारी की और उसका माफी मांगते हुए वीडियो बनाया। टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार पंकज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी है। उसने दोस्तों के चक्कर में वीडियो बनाना स्वीकारा है।