• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में तेज बारिश में तिरपाल के नीचे निकली बरात, जमकर झूमे बराती

इंदौर के क्लर्क कालोनी से जैन परिवार की बरात एमआर-9 स्थित मदन महल गार्डन पहुंची। बड़ी तिरपाल के नीचे घोड़ी पर सवार था दूल्हा।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 05 Jul 2022 06:55:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Jul 2022 07:49:04 PM (IST)
इंदौर में तेज बारिश में तिरपाल के नीचे निकली बरात, जमकर झूमे बराती

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में मंगलवार को बदरा जमकर बरसे। इस बारिश ने जहां लोगों को परेशान कर दिया, वहीं एक दूल्हा तेज बारिश में अपनी बरात लेकर दुल्हन के वहां पहुंच गया। इंदौर के क्लर्क कालोनी से निकली इस बरात में बराती तेज बारिश में जमकर झूमते नजर आए। जैन परिवार की यह बरात तिरपाल के नीचे निकली। यह बरात क्लर्क कालोनी निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर अमन जैन की थी।

मप्र के इंदौर की क्लर्क कालोनी में बरसते पानी में निकली बरात, संगीत पर झूमते चल रहे थे बराती pic.twitter.com/Tx8rcgnziW

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 5, 2022

मंगलवार सुबह से तो मौसम खुला था, लेकिन बरात निकालने का समय हुआ तो तेज बारिश शुरू हो गई। जैन परिवार ने पानी रुकने का काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन बारिश नहीं रुकी तो तिरपाल की व्यवस्था की गई। लंबी तिरपाल के नीचे बरात निकली और एमआर-9 स्थित मदन महल गार्डन पहुंची। इस दौरान घोड़ी पर सवार दूल्हा भी तिरपाल के नीचे थे। रास्तेभर बैंड की धुन पर बराती बरसते पानी में झूमते रहे। बरात गार्डन पहुंचने पर बरसते पानी में जमकर स्वागत किया गया।


इंदौर रिटेल केमिस्ट ट्रेड आर्गनाइजेशन का मिलन समारोह

इंदौर। इंदौर रिटेल केमिस्ट ट्रेड आर्गनाइजेशन का मिलन समारोह विजय नगर स्थित एक निजी परिसर में हुआ। विजय नगर, सुखलिया, मालवा मिल, नंदानगर, महालक्ष्मी नगर, निपानिया, मांगलिया, स्कीम 78, स्कीम 114 के रिटेल केमिस्ट आयोजन में शामिल हुए। सदस्यों ने व्यापार में आ रही कठिनाइयों को लेकर अपने अनुभव साझा किए और व्यापार की कानूनी और व्यवहारिक परेशानियों को लेकर चर्चा की। अवैधानिक तरीके से किए जा रहे आनलाइन व्यापार के चलते स्थानीय स्तर पर व्यापारियों द्वारा की जा रही मूल्य कटौती को सभी ने अनुचित माना। सदस्यों ने कहा कि दवा व्यापार में स्थानीय स्तर पर की जा रही मूल्य कटौती के कारण दवा व्यापार की सामाजिक साख का अवमूल्यन हो रहा है। इससे सभी व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। आयोजन में सौरभ चौधरी, महेश वर्मा, राहुल सेन आदि ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिटेल केमिस्ट शामिल हुए।