• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Credit Card Fraud: लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिए फिंगर प्रिंट…क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो उड़ गए होश, पढ़िए इंदौर के युवक से कहां हुई गलती

पुलिस के अनुसार, युवक क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर बदमाशों के झांसे में आ गया। उसने केवाइसी वेरिफ‍िकेशन के लिए अपने मोबाइल पर आया ओटीपी भी ठग ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 09:16:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jul 2024 09:53:29 AM (IST)
Credit Card Fraud: लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिए फिंगर प्रिंट…क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो उड़ गए होश, पढ़िए इंदौर के युवक से कहां हुई गलती
युवक के साथ 36 लाख की ठगी हुई है। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का मामला।
  2. बैंक का बताकर अज्ञात नंबर से आया फोन।
  3. क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का दिया झांसा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑनलाइन ठगी के नए तरीके लगातार सामने आ रहे हैं। अभी तक फोन पर ही ठगी करते थे, लेकिन अब लोगों के पास पहुंचकर उनके फिंगरप्रिंट लेकर ठगी कर रहे हैं। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक युवक के साथ आनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

इसमें युवक के पास आकर ठग उसका फिंगरप्रिंट ले गया और 36 हजार की ठगी की। मामले में युवक ने साइबर हेल्पाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों ने बताया कि बबलू पटेल असरावद स्थित एक फैक्ट्री में काम करता हैं। उसने बताया कि चार जुलाई को एक अज्ञात मोबाइल से फोन आया कि एचडीएफसी से बोल रहे हैं, आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ गई है। यदि आप बढ़ाना चाहते हो तो कार्ड की जानकारी बताएं। यदि इस कार्ड की लिमिट कम है तो दूसरे कार्ड की जानकारी दे दो।


naidunia_image

इसपर आवेदक ने बताया कि उसके पास एसबीआई का भी क्रेडिट कार्ड है तो ठग ने बताया कि वह इसकी लिमिट भी बढ़ा देंगे। इसके बाद पीड़ित को वाॅट्सएप पर एक लिंक भेजी गई। इस पर क्लिक कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरवाई। दूसरे नंबर से पीड़ित के पास फोन किया और सीनियर से बात करवाई।

इसके बाद केवाइसी वेरिफिकेशन करने के लिए एक ओटीपी भी भेजा, पीड़ित ने यह बता दिया। फोन पर बताया कि लिमिट 16 हजार से बढ़कर 2.10 हजार रुपये हो गई है। एक व्यक्ति केवाइसी वेरिफिकेशन के लिए आएगा। दूसरे दिन एक व्यक्ति जहां पीड़ित काम करता है, उस फैक्ट्री में आया।

उसने पीड़ित से फोटो, फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड की जानकारी ली और यह बताया कि वेरिफिकेशन हो चुका है। सात जुलाई को जब क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो पता चला कि एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 4685 रुपये और एसबीआई से 31900 रुपये डिडक्ट हुए हैं। तब पीड़ित को समझ आया कि 36 हजार की ठगी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों की लोकेशन दिल्ली के गाजियाबाद क्षेत्र की सामने आई है, जिसकी तलाशी की जा रही है।