• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AFG Match: इंदौर पहुंची भारत और अफगानिस्तान की टीम, 14 जनवरी को खेला जाएगा मैच

IND vs AFG Match: तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 06:01:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jan 2024 10:40:24 AM (IST)
IND vs AFG Match: इंदौर पहुंची भारत और अफगानिस्तान की टीम, 14 जनवरी को खेला जाएगा मैच

IND vs AFG Match: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जनवरी को टी-21 मैच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें शुक्रवार शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से टीमें होटल के लिए रवाना हो गईं। भारतीय टीम के साथ विराट कोहली नहीं आए हैं।

तीन मैचों की T-20 सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मोहाली से इंदौर पहुंची। सीरीज का पहला मैच मोहाली में गुरुवार को खेला गया था। इसमें भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।


naidunia_image

टीम के साथ नहीं आए विराट

शुक्रवार शाम को इंदौर पहुंची भारतीय टीम के साथ सितारा बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे। शनिवार को सुबह 9 बजे बाद उनके आने की उम्मीद है। शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेंगी।

इंदौर के आवेश खान भी टीम में

अफगानिस्तान के साथ टी-21 सीरीज के लिए इंदौर के आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के पहले मैच में आवेश को नहीं खिलाया गया था। अब देखना है कि आवेश को 14 जनवरी को उनके घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में खिलाया जाता है या नहीं।