यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind Vs Afg T-20 Indore: इंदौर में 14 जनवरी को होगा भारत और अफगानिस्तान मैच
Ind Vs Afg T-20 Indore: टी-20 मैच के विद्यार्थी छूट के टिकटों की बिक्री कल से।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Dec 2023 08:18:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Dec 2023 10:31:18 AM (IST)
इंदौर में होगा भारत और अफगानिस्तान मैच Ind Vs Afg T-20 Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नए साल का स्वागत अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच से करेगा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में 14 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
मैच के लिए
मप्र क्रिकेट संगठन ने विद्यार्थी छूट के टिकट को घोषणा की है। यह टिकट 27 दिसंबर सुबह छह बजे से कोटा खत्म होने तक या 29 दिसंबर सुबह छह बजे तक उपलब्ध होंगे। विद्यार्थी छूट के ईस्ट स्टैंड लोअर का टिकट 681 रुपये और सेकंड फ्लोर का टिकट 929 रुपये का है। टिकट वेबसाइट www.insider.in और paytm पर उपलब्ध होंगे। एक विद्यार्थी केवल एक ही टिकट खरीद सकेगा।