• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास में बहाया पसीना

IND vs NZ 3rd ODI: प्रैक्टिस विकेट पर थ्रोडाउन से बल्लेबाजी का अभ्यास किया न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने। कल होगा भारत से मुकाबला।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 23 Jan 2023 02:36:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Jan 2023 08:52:42 PM (IST)
IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास में बहाया पसीना

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। न्यूजीलैंड टीम ने इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार दोपहर अभ्यास में पसीना बहाया। तीन मैचों की सीरीज पहले ही गंवा चुकी कीवी टीम इंदौर में मंगलवार को होने वाले अंतिम मुकाबले को जीतकर सम्मान हासिल करना चाहेगी।

naidunia_image

न्यूजीलैंड की टीम दोपहर करीब एक बजे स्टेडियम पहुंची। कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम में बने अभ्यास विकेट पर अभ्यास किया, जबकि कई अन्य बल्लेबाज अकादमी के प्रैक्टिस विकेट पहुंचे। यहां उन्होंने थोड़ा बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय मूल के कीवी क्रिकेटर सोढ़ी काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते रहे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का भी अभ्यास किया। स्टेडियम में बाएं हाथ के बल्लेबाज डेमोन कोनवे काफी समय तक स्पिनरों का सामना करते नजर आए। वहीं, डेरेल मिचेल ने तेज गेंदबाजों का सामना किया।


प्रैक्टिस देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी

इधर, सोमवार सुबह से स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमी इकट्ठा हो गए थे। वे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देखने पहुंचे थे। कई क्रिकेट प्रेमी टिकट नहीं मिलने से निराश हैं, इसलिए वे प्रैक्टिस देखकर ही मन को बहला रहे हैं।

तैयारी में जुटी 30 कर्मचारियों की टीम

मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए)स के मुख्य क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि मैच के लिए मैदान तैयार है। 30 कर्मचारियों की टीम मैच की तैयारी में जुटी है। उन्होंने बताया कि उनके बनाए पिच पर इंदौर में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक लगाया था। समंदर ने बताया कि इस मैच की तैयारी के लिए हमें सामान्य से कम समय मिला है।