• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 3rd ODI : वनडे में नंबर एक टीम बनने उतरेगी टीम इंडिया, न्‍यूजीलैंड से अंतिम मैच आज इंदौर में

IND vs NZ 3rd ODI :3-0 से सीरीज जीतने पर भारत न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पछाड़कर वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 24 Jan 2023 07:19:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Jan 2023 07:19:24 AM (IST)
IND vs NZ 3rd ODI : वनडे में नंबर एक टीम बनने उतरेगी टीम इंडिया, न्‍यूजीलैंड से अंतिम मैच आज इंदौर में

कपीश दुबे, इंदौर । पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज मुट्ठी में कर चुकी टीम इंडिया मंगलवार को तीसरे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड की टीम को कोई राहत देने के मूड में नहीं है। होलकर स्टेडियम का छोटा मैदान वनडे में भारत का अपराजेय किला है। पिछले दो मैचों में भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे प्रशंसकों को उम्मीद है कि भारत मेहमान टीम को हराकर वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रहेगा।

टीम में हो सकता है बदलाव

सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम तीसरे मैच के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकती है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहली बार कोई वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज में अब तक भारत के लिए सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल दोहरा शतक लगा चुके हैं जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम प्रबंधन उमरान मलिक को मोहम्मद शमी के स्थान पर मौका दे सकता है।


कोहली, शमी और सूर्यकुमार ने नहीं लिया अभ्यास सत्र में हिस्सा

भारतीय टीम का वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने से विराट कोहली, मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव अभ्यास के लिए नहीं आए। हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने काफी देर तक बल्लेबाजी की। इस दौरान बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर बार-बार पांड्या को गलतियां बताते रहे।

इंदौर के रजत पाटीदार और शाहबाज अहमद को अब तक मौका नहीं मिला है और भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि रजत को पदार्पण के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं अंतिम एकादश के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन पिछले कुछ समय से रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हम उन खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देना चाहते हैं जो टीम में हैं, लेकिन उन्हें पूरे मौके नहीं मिले हैं।’ रजत भी समझते हैं कि वे भारतीय टीम के साथ हैं। जब भी अवसर होगा, अंतिम एकादश में शामिल होने की कतार में वह सबसे आगे खड़े हैं। हालांकि अभ्यास सत्र के दौरान कोच ने रजत से लंबे समय तक बल्लेबाजी कराई।

पहली जीत की तलाश में न्यूजीलैंड

कीवी टीम को इंदौर में कभी भी किसी प्रारूप में जीत नसीब नहीं हुई है और उसकी नजरें यहां अपनी पहली जीत दर्ज करने पर होगी। न्यूजीलैंड पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन उसके पास नंबर एक का ताज बरकरार रखने का मौका होगा।

मौसम नहीं डालेगा खलल

मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलेगी जबकि शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से ठंडक बढ़ेगी। जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा रहेगा।

टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), विराट कोहली रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: टाम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कान्वे, जैकब डफी, लाकी फर्ग्युसन, डग ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, डेरेल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, हेनरी शिप्ले।

द्रविड़ ने पिच पर बिताया लंबा समय

मैदान पर पहुंचने के बाद कोच राहुल द्रविड़ सीधे पिच देखने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पिच पर घास को लेकर उन्होंने कुछ चर्चा की। इसके बाद मैदानकर्मी वहां इकट्ठा हो गए। होलकर स्टेडियम के छोटे मैदान पर बड़े स्कोर बनते रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने यहीं पर दोहरा शतक लगाया था।

पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान के अनुसार स्पोर्टिंग विकेट तैयार किया गया है। आउटफील्ड तेज है। इस विकेट पर हाल ही में रणजी मैच भी हुआ था, इसलिए कुछ जगह गेंदबाजों के फुटमार्क हैं। मगर उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। दर्शकों को एक बार फिर चौके-छक्कों की आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

आमने-सामने :::

कुल मैच - 115

भारत जीता - 57

न्यूजीलैंड जीता - 50

टाई - 1

बेनतीजा - 7