• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का समय बदला, 19 जुलाई से नए शेड्यूल पर चलेगी ट्रेन

नीमच-रतलाम रेलखंड दोहरीकरण के बाद इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस का इंदौर से प्रस्थान समय 19 जुलाई से 30 मिनट आगे बढ़ाकर शाम 7:50 बजे ...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 08:02:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 08:02:49 PM (IST)
इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का समय बदला, 19 जुलाई से नए शेड्यूल पर चलेगी ट्रेन
नए शेड्यूल पर चलेगी ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रतलाम मंडल के स्टेशनों पर समय में आंशिक बदलाव।
  2. नीमच से दिल्ली तक समय में कोई बदलाव नहीं।
  3. मार्ग, कोच और परिचालन दिवस पहले जैसे ही रहेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में नीमच-रतलाम रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों के परिचालन में सुधार एवं समयबद्धता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रेन इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के समय में संशोधन किया गया है।

इस परिवर्तन के तहत ट्रेन के इंदौर से प्रस्थान समय को 30 मिनट आगे बढ़ाया गया है। अब यह ट्रेन 19 जुलाई से इंदौर से शाम सात बजकर 20 मिनिट बजे के स्थान पर सात बजकर 50 मिनिट बजे प्रस्थान करेगी।


ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय में संसोधन

  • पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार समय परिवर्तन के कारण रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर इस ट्रेन के आगमन एवं प्रस्थान समय में भी आंशिक संशोधन किया है।
  • नीमच से आगे दिल्ली सराय रोहिल्ला तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रेन के कोच कंपोजिशन, मार्ग, परिचालन दिन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह संशोधन ट्रेनों के अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं समयबद्ध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया है।