इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रनवे से वापस लौटी, प्लेन में आई तकनीकी खराबी
Indore to Bhubaneswar Flight: इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 रनवे से वापस लौट आई। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। यात्रियों को बताया गया है कि फ्लाइट जल्द ही रवाना होगी। इंडिगो एयरलाइंस के इंजीनियर तकनीकी गड़बड़ी को सुधारने में जुटे हुए हैं।
Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 10:33:31 AM (IST)
Updated Date: Mon, 23 Jun 2025 10:48:43 AM (IST)
HighLights
- इंडिगो एयरलाइंस के इंजीनियर तकनीकी गड़बड़ी का कर रहे हैं सुधार।
- इंदौर से सुबह 9 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरती है इंडिगो की फ्लाइट।
- यात्रियों को दी जानकारी, जल्द ही भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी फ्लाइट।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई 6332 टेक ऑफ से पहले रनवे से वापस लौटी। प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान वापस आ गई। विमान में बैठे यात्रियों को सूचना दी गई है कि फ्लाइट कुछ ही समय में रवाना होगी।
उधर प्लेन के पायलट ग्राउंड स्टाफ के साथ चर्चा में व्यस्त है। इंदौर से सुबह 9 बजे भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट रवाना होती है, जो अभी भी एयरपोर्ट पर ही खड़ी है। इंडिगो एयरलाइंस के इंजीनियर तकनीकी गड़बड़ी का सुधार कर रहे हैं। इसके बाद ही विमान रवाना होगा।
![naidunia_image]()
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।