रिटायर्ड रेलकर्मियों के प्रकरणों के निराकरण के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत
इंदौर। रतलाम रेल मंडल पर 15 दिसंबर को पेंशन आदालत का आयोजन किया जाएगा। जो सेवानिवृत्त रेल क
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 12 Sep 2020 01:53:58 AM (IST)
Updated Date: Sat, 12 Sep 2020 01:53:58 AM (IST)
इंदौर। रतलाम रेल मंडल पर 15 दिसंबर को पेंशन आदालत का आयोजन किया जाएगा। जो सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी या उनके आश्रित पेंशन प्राप्त कर रहे हैं यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसका निराकरण किया जाएगा। इसमें समय पर पेंशन नहीं मिलना, पेंशन की राशि घटा या बढ़ा देना, पेंशन किसी कारणवश बंद हो जाना या पेंशन में किसी प्रकार का कटोत्रा किए जाने जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिकायतों का निराकरण करवाने के लिए 31 अक्टूबर तक अपना लिखित आवेदन उन्मेश त्रिवेदी, वरिष्ठ मंडल कर्मिक अधिकारी, रतलाम मंडल पश्चिम रेलवे को भेजा जा सकता है। रतलाम मंडल में कार्यालय के एनेक्सी हॉल में 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।