• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore: शेयर खरीदने का झांसा देकर व्यवसायी से 33 लाख की धोखाधड़ी, गिरोह में एक महिला भी शामिल

इस ग्रुप का गोकुल नामक व्यक्ति एडमिन था। इसके बाद भाग्यश्री नामक युवती ने बात की और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए कहा। आरोपितों ने अलग अलग खातों में ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 07:32:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 07:36:44 PM (IST)
Indore: शेयर खरीदने का झांसा देकर व्यवसायी से 33 लाख की धोखाधड़ी, गिरोह में एक महिला भी शामिल
इंदौर में सामने आया ठगी का मामला।

HighLights

  1. आरोपितों ने खातों में 33 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।
  2. वीरेंद्र को उसमें निवेश की राशि और मुनाफा दर्शाया जाता था।
  3. अकाउंट में लाखों रुपये जमा होने पर वीरेंद्र ने रुपये मांगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। साइबर अपराधियों ने व्यवसायी से एक व्यवसायी को शेयर में निवेश का झांसा दिया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपितों के मोबाइल बंद होने पर व्यवसायी ने अपराध शाखा से संपर्क किया और धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई। गिरोह में एक महिला भी शामिल है जो ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए काल लगाती थी।

पुलिस के अनुसार वीरेंद्र वर्मा द्वारा 33 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि पिछले साल मई में उसके पास मैसेज आया था। वीरेंद्र को मार्गन एंजल ब्रोकर फर्म के ग्रुप में शामिल कर लिया और शेयर मार्केट में निवेश करने पर 30 प्रतिशत मुनाफा का प्रलोभन दिया।


इस ग्रुप का गोकुल नामक व्यक्ति एडमिन था। इसके बाद भाग्यश्री नामक युवती ने बात की और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए कहा। आरोपितों ने अलग अलग खातों में 33 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।

आरोपितों ने फर्जी अकाउंट भी बना दिया था। वीरेंद्र को उसमें निवेश की राशि और मुनाफा दर्शाया जाता था। अकाउंट में लाखों रुपये जमा होने पर वीरेंद्र ने रुपये मांगे तो आरोपित टालने लगे और मोबाइल बंद कर लिए।

रिटायर अधिकारी से 51 हजार की ठगी

कनाड़िया पुलिस ने रिटायर अधिकारी रामवृक्ष उईके की शिकायत पर भी आन लाइन धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ईपीएफओ से रिटायर उईके का जीपीओ स्थित बैंक में खाता है। आरोपितों ने उनके खाते से 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।