इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए साल 2023 कई मायनों में अहम रहा। विगत वर्ष कार्गो में बढ़ोतरी के साथ ही यात्रियों की संख्या भी 35 लाख पार पहुंच गई।समर शेड्यूल में आधा दर्जन शहरों के लिए सीधी उड़ानों का संचालन शुरू किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बढौतरी हुई।उड़ाने और यात्रियों की संख्या बढ़ने का असर यह हुआ कि एयरपोर्ट को 19 करोड़ का फायदा। साल 2021-22 में एयरपोर्ट को 6.42 करोड़ का नुकसान हुआ था।
वर्ष 2022-23 में एयरपोर्ट की आमदानी विभिन्न माध्यमों से 102.66 करोड़ रुपये हुई। इस दौरान एयरपोर्ट द्वारा 83.62 करोड़ रुपए खर्च किए गए। एयरपोर्ट को सभी तरह के खर्च करने के बाद भी 19.03 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। एयरपोर्ट को घरेलू कार्गाे और उड़ाने बढ़ने से राजस्व का फायदा हुआ।
एयरपोर्ट से वर्तमान में 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों तक सीधी कनेक्टिविटी है। इसके लिए दुबई और शारजाह के लिए सीधी उड़ाने भी संचालित की जा रही है। एयरपोर्ट से 84 उड़ानाें का नियमित संचालन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2022 की अपेक्षा वर्ष 2023 में इंदौर एयरपोर्ट से 11 लाख 7 हजार 320 यात्रियों ने अधिक उड़ान भरी। वर्ष 2023 में 35 लाख 33 हजार 249 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। इसके लिए 28 हजार 755 उड़ानों का संचालन किया गया।
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोविड के दौरान दो साल राजस्व कम प्राप्त हुआ। विमान सेवाएं बंद रहने से एयरपोर्ट को 2020-21 में 23 करोड़ का नुकसान हुआ। एयरपोर्ट ने 44.07 करोड़ का राजस्व मिला, जबकि 67.94 करोड़ का खर्च आया। 2021-22 में 6.62 करोड़ का घाटा हुआ, इसवर्ष 58.59 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ और 65.21 करोड़ खर्च आया।
इंदौर एयरपोर्ट को 2019-20 में 110.24 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस वर्ष 22.03 करोड़ का बड़ा राजस्व एयरपोट को मिला था। 2018-19 में एयरपोर्ट को 2.42 करोड का फायदा हुआ था।
2018.19 87.55 89.98 2.42
2019-20 110.24 88.20 22.03
2020-21 44.07 67.94 -23
2021-22 58.59 65.21 -6.62
202-23 102.66 83.62 19.03
कोरोना काल के बाद पहली बार इंदौर एयरपोर्ट को मुनाफा हुआ है। 2022-23 में 19.03 करोड़ का फायदा हुआ है।नया टर्मिनल कार्गो का निर्माण होने से कार्गो की क्षमता भी बढ़ चुकी है। इसका फायदा व्यापारियों को मिल रहा है।
- शंकर लालवानी, सांसद