• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Ayodhya Bus: इंदौर-अयोध्या बस के लिए बस आपरेटरों को मनाने में लगा एआइसीटीएसएल

Indore Ayodhya Bus: 12 फरवरी को इंदौर-अयोध्या बस सेवा को लेकर खुलेगा टेंडर।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 08:21:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 09:55:08 AM (IST)
Indore Ayodhya Bus: इंदौर-अयोध्या बस के लिए बस आपरेटरों को मनाने में लगा एआइसीटीएसएल
इंदौर-अयोध्या बस

HighLights

  1. रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं।
  2. इंदौर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाने को तैयार हैं, लेकिन सीधी बस सुविधा नहीं है।
  3. एआइसीटीएसएल ने दो बड़े बस आपरेटरों से पहले ही बातचीत शुरू कर दी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Ayodhya Bus। रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जा रहे हैं। इंदौर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाने को तैयार हैं, लेकिन सीधी बस सुविधा नहीं है। गत वर्ष दिसंबर में एआइसीटीएसएल द्वारा अयोध्या, काशी सहित अन्य रूट पर बस चलाने के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन पीपीपी मोड होने से बस आपरेटरों ने इस टेंडर में रुचि नहीं ली। इसके बाद टेंडर को अपडेट कर अब 12 फरवरी को खोला जाएगा। हालांकि अब एआइसीटीएसएल ने दो बड़े बस आपरेटरों से पहले ही बातचीत शुरू कर दी है।

एआइसीटीएसएल ने अयोध्या, काशी, अहमदाबाद, पुणे, मुबंई, नई दिल्ली सहित अन्य रूट के लिए दिसंबर में टेंडर जारी किए थे। यह टेंडर पीपीपी मोड में था। इसमें सभी तरह के व्यय आपरेटरों द्वारा वहन किए जाने थे। वहीं एआइसीटीएसएल को तय राशि आय के रूप में मिलती। इसी कारण इस टेंडर के लिए आपरेटरों ने रुचि नहीं दिखाई।


naidunia_image

इसके बाद एआइसीटीएसएल ने इस टेंडर को आगे बढ़ा दिया। अब 12 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इस बार एआइसीटीएसएल के अफसर पहले ही आपरेटरों से मिलकर उन्हें बिड में शामिल होने के लिए तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार टेंडर में कुछ नए रूट भी शामिल किए जा रहे हैं।

हर दिन दो बसों का होगा संचालन

एआइसीटीएसएल की पीआरओ माला ठाकुर ने बताया कि अयोध्या सहित अन्य रूट पर प्रतिदिन दो बसों का संचालन किया जाएगा। आपरेटरों तय होते ही बसों के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी बसें मल्टी एक्सल श्रेणी की रहेगी