• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में पकड़ा गया 35 से ज्यादा बुलेट चुराने वाला, भीड़ वाले इलाकों में करता था वारदात; हेड कांस्टेबल की गाड़ी भी ले गया

इंदौर में 35 से ज्यादा बुलेट चुराने वाले कन्हैयालाल लाहौर को तुकोगंज पुलिस ने रेसकोर्स रोड से चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। भवानीमंडी राजस्थान निवासी आरो...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 10:00:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 10:07:06 AM (IST)
इंदौर में पकड़ा गया 35 से ज्यादा बुलेट चुराने वाला, भीड़ वाले इलाकों में करता था वारदात; हेड कांस्टेबल की गाड़ी भी ले गया
चोरी की गाड़‍ियों को बेच देता था या गिरवी रख देता था। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. छोटी ग्वालटोली थाने के हेड कांस्टेबल की बुलेट भी ले गया था चोर
  2. भीड़ वाले कार्यक्रमों में मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वारदात करता था
  3. गाड़ियां भवानीमंडी के हिस्ट्रीशीटर जीतू के जरिए बेचीं और गिरवी रखवाईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दोपहिया वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कन्हैयालाल लाहौर ने 35 से ज्यादा बाइक (बुलेट) चुराना कबूला है। चोरी की गाड़ियां भवानीमंडी (राजस्थान) के हिस्ट्रीशीटर जीतू के माध्यम से बेची और गिरवी रखवा दी। पुलिस जीतू की तलाश कर रही है। भवानीमंडी (राजस्थान) निवासी कन्हैयालाल को तुकोगंज पुलिस ने रेसकोर्स रोड से चोरी की गाड़ी के साथ पकड़ा था।

पूछताछ में पता चला कन्हैयालाल एक साल से दोपहिया वाहन चुरा रहा था और हीरानगर, विजय नगर, तुकोगंज सहित कई थानों की पुलिस परेशान थी। वह मास्टर चाबी से गाड़ियों का लाक खोलता था। उसने बताया कि शादी समारोह, रैली, कथा आयोजन व अन्य कार्यक्रमों पर नजर रखता था। भीड़ ज्यादा होने पर गाड़ी चुराने में आसानी होती थी। उसको पता था पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल लेती है।


20 से ज्यादा गाड़‍ियां बरामद करना बाकी

इसलिए चोरी के बाद पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदल लेता था। टीआई जितेंद्र चौहान के अनुसार कन्हैया ने छोटी ग्वालटोली थाने के एक प्रधान आरक्षक की बुलेट भी चुराई थी। चोरी की गाड़ियों को वह गिरवी रख देता था।

उसने भवानीमंडी के बदमाश जीतू का नाम बताया है। जीतू ने कुछ गाड़ियां गिरवी रखी और कुछ बेच डाली। पुलिस ने अभी 14 बाइक ही बरामद की है। जबकि 20 से ज्यादा चोरी की गाड़ियां भी बरामद करना शेष है।

यह भी पढ़ें : चोरी के पहले बदलता था कपड़े, नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमता था इंदौर में, ई रक्षक ऐप ने खोला राज और पकड़ा गया राजस्थान का शातिर चोर