यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore CM Rise School: इंदौर जिले में खुलेंगे सात नए सीएम राइज स्कूल
15 से 20 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलेगी, जिससे मूलभूत कार्य किए जाएंगे। इस शिक्षा सत्र से स्कूलों में बस सेवा भी शुरू होने जा रही है।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 09:19:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 09:19:59 AM (IST)
सीएम राइज स्कूल Indore CM Rise School: नईदुनिया प्रतिनिधि. इंदौर। जिले में सात स्कूलों को सीएम राइज में बदला गया है। अब इन स्कूलों को सीएम राइज की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त बनाया जाएगा। इन स्कूलों में एक शहरी क्षेत्र तो अन्य छह ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जून तक इन स्कूलों को सीएम राइज की तर्ज पर सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
जिले में 11 सीएम राइज स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें हाईटेक क्लास रूम, विशेषज्ञ शिक्षक, आधुनिक लैब सहित कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इस शिक्षा सत्र से स्कूलों में बस सेवा भी शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्कूली शिक्षा विभाग ने मार्च में आदेश जारी कर जिले के सात स्कूलों को
सीएम राइज स्कूल में बदलने का निर्णय लिया है।
इसमें अहिल्याश्रम क्र.-2, उमावि
गौतमपुरा, उमावि बालक राऊ, हाईस्कूल मेण, उन्नत मिडिल स्कूल मानपुर, हाई स्कूल बरलई और उमावि चंद्रावतीगंज को शामिल किया गया है। विभाग के अफसरों ने बताया कि दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र से सिर्फ अहिल्याश्रम क्र.-2 को ही शामिल किया गया है।
ये मिलेगी सुविधाएं
इन स्कूलों को सीएम राइज के रूप में इसी शिक्षा सत्र से शामिल कर लिया गया है। ऐसे में सबसे पहले रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। 15 से 20 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलेगी, जिससे मूलभूत कार्य किए जाएंगे। संस्था में गार्ड, हाउस कीपिंग स्टाप, आइसीटी लैब, संगीत टीचर आदि की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए अलग यूनिफार्म रहेगी।
आने वाले समय में बस सुविधा भी मिलेगी। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र जैन ने बताया कि हाल ही में जारी हुए निर्देश में सात स्कूलों को सीएम राइज में शामिल किया गया है। जल्द ही यहां पर सीएम राइज के नियमानुसार सुविधाएं जुटाई जाएंगी।