Indore: रिहायशी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर से की जा रही थी कमर्शियल अवैध रिफिलिंग, 14 सिलेंडर जब्त
जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि द्रविड़ नगर स्थित मकान नंबर 42 की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त घर के प्रथम तल में चार घरेलू गैस सिलेंडर सीलबंद एवं घर के द्वितीय तल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर खाली पाए गए। इसके अलावा पांच व्यवसायिक गैस सिलेंडर खाली और दो खाली सीलबंद मिले।
Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 09:16:19 PM (IST)
Updated Date: Tue, 05 Aug 2025 09:20:31 PM (IST)
द्रविड़ नगर में अवैध सिलेंडर किए गए जब्त।HighLights
- खाद्य विभाग ने 14 गैस सिलेंडर और मोटर को जब्त किए।
- घर के द्वितीय तल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर खाली पाए गए।
- पांच व्यवसायिक गैस सिलेंडर खाली, दो खाली सीलबंद मिले।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य विभाग की जांच के बावजूद शहर में अवैध रूप से रिफलिंग का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को खाद्य विभाग ने रिहायशी क्षेत्र में दबिश देकर एक मकान से 14 सिलेंडर और इलेक्ट्रिक मोटर जब्त की। यहां पर घरेलू गैस सिलेंडर से व्यवसायिक गैस सिलेंडर में रिफलिंग की जा रही थी। मामले में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध भंडारण, रिफिलिंग बिक्री पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को द्रविड नगर रिहायशी क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि द्रविड़ नगर स्थित मकान नंबर 42 की जांच की गई। जांच के दौरान उक्त घर के प्रथम तल में चार घरेलू गैस सिलेंडर सीलबंद एवं घर के द्वितीय तल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर खाली पाए गए। इसके अलावा पांच व्यवसायिक गैस सिलेंडर खाली और दो खाली सीलबंद मिले।
जांच में सामने आया कि घरेलू सिलेंडर से व्यावसायिक सिलेंडर में गैस अंतरण का कार्य किया जाना पाया गया। सहायक आपूर्ति अधिकारी शिव सुंदर व्यास, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी महादेव मुवेल, राहुल शर्मा एवं सुचिता दुबे ने जांच की।