• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में गुंडे प्यारे मियां का अय्याशी का अड्डा ध्वस्त, देखें वीडियो

Indore Criem News: नगर निगम ने रावजी बाजार थाना क्षेत्र के गुंडे मनोहर वर्मा, विक्की वर्मा के अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए।

By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Fri, 20 Nov 2020 07:45:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2020 02:14:18 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में गुंडे प्यारे मियां का अय्याशी का अड्डा ध्वस्त, देखें वीडियो

Indore Criem News। नगर निगम चिन्हित सूचीबद्ध गुंडों के अवैध निर्माण तोड़ने की कड़ी में शुक्रवार को भी तीन कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने भोपाल के प्यारे मियां के लालाराम नगर स्थित दो मंजिला अय्याशी के अड्डे को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा रावजी बाजार थाना क्षेत्र के गुंडे मनोहर वर्मा, विक्की वर्मा के अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए गए।

तीनों अवैध निर्माण हटाने से पहले नगर निगम ने संबंधितों को नोटिस देकर अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। सुबह छह बजे ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अमला भारी भरकम दल के साथ हाथीपाला चौराहा पहुंचा। फिर तमाम औपचारिकता के बाद अपनी कार्रवाई प्रारंभ की। अमले ने सबसे पहले मनोहर वर्मा के अवैध निर्माण को तोड़ा। फिर विक्की वर्मा के मालीपुरा स्थित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। भवन अधिकारी पीआर आरोलिया के अनुसार इस दौरान सूचीबध्द गुंडे अरुण वर्मा और शीला वर्मा के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इन्होंने 1750 वर्गफीट पर दो मंजिला मकान अवैधानिक रूप से बना रखा था।


इसके बाद अमला प्यारे मियां के 29 लालाराम नगर स्थित मकान पर पहुंचा। प्यारे मियां ने भूतल पर अवैध रूप से दुकानें बना रखी थीं। पहली मंजिल पर अतिक्रमित बालकनी और दूसरी मंजिल पर बने कमरों को तोड़ा गया। प्यारे मियां ने दूसरी मंजिल पर न सिर्फ अय्याशी के लिए बार और कमरें बना रखे थे बल्कि भागने के लिए गोपनीय रास्ता भी बना रखा था। बार में विदेशी शराब की बोतलों के अलावा तलवार और आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।

मालूम हो कि पुलिस प्रशासन ने नगर निगम को 15 बड़े गुंडों और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण की सूची सौंपी है, जिन पर अब चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई बुधवार से शुरू की गई थी। पहले चरण में गुंडे साजिद चंदनवाला के रानीपुरा क्षेत्र स्थित दो अवैध निर्माण और जीतेंद्र उर्फ नानू तायड़े के व्यास नगर स्थित अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और नगर निगम ने पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के सात-सात ऐसे गुंडे चिन्हित किए हैं, जिन पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। यह कार्रवाई अब लगातार चलेगी।

Indore pic.twitter.com/XDWuAgpaBY

— arvind dubey (@arvindind) November 20, 2020