• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राखी पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने लौटाईं खुशियां, 75 लाख रुपये के 238 मोबाइल सौंपे

इंदौर क्राइम ब्रांच ने रक्षाबंधन पर गुम-चोरी हुए 75 लाख के 238 मोबाइल मालिकों को सौंपे, इनमें 11 आईफोन भी शामिल, पीड़ितों ने सिटीजन कॉप एप पर शिकायत क...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 12:05:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 12:15:36 PM (IST)
राखी पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने लौटाईं खुशियां, 75 लाख रुपये के 238 मोबाइल सौंपे
पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए।

HighLights

  1. डीसीपी अपराध राजेश त्रिपाठी के अनुसार 2026 में अब तक 1045 मोबाइल लौटाए
  2. साइबर एक्सपर्ट ने CEIR पोर्टल से MP के अलावा महाराष्ट्र, UP, राजस्थान से ट्रेस कर बरामद किए
  3. IMEI पर दूसरी SIM के यूज से लोकेशन पकड़ी, तकनीकी विश्लेषण से बरामदगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रक्षाबंधन पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुम और चोरी हुए मोबाइल ढूंढकर 238 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पीड़ितों ने इसकी सिटीजन काप एप पर शिकायत की थी। पुलिस के साइबर एक्सपर्ट ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मोबाइल तलाशकर बरामद कर लिए।

गुरुवार को करीब 75 लाख रुपये कीमत के 238 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इनमें 11 आईफोन भी शामिल हैं। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2026 में अब तक गुम मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1045 मोबाइल फोन तलाशकर आवेदकों को वापस किए हैं।


खास बात यह है कि गुम होने के बाद ये मोबाइल इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग शहरों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। साइबर टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर इनकी लोकेशन और इस्तेमाल का पता लगाया और फिर अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए।

वीवो के सबसे ज्यादा, आईफोन भी 11

इस बार बरामद 238 मोबाइल में सबसे ज्यादा 77 वीवो, 38 ओप्पो, 29 सैमसंग, 22 वनप्लस और 16 रेडमी के फोन हैं। इसके अलावा 11 आईफोन भी बरामद किए गए हैं।

मोबाइल दूसरे राज्यों में चल रहे थे

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने सिटीजन काप एप और सीईआइआर पर मिली शिकायतों का तकनीकी विश्लेषण किया। आईएमईआई नंबर के आधार पर ऐसे मोबाइल की जानकारी जुटाई गई, जिनमें किसी दूसरी सिम का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ ही महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से मोबाइल बरामद किए।

गुम मोबाइल की शिकायत ऑनलाइन भी कर सकते हैं

इंदौर क्राइम ब्रांच की सिटीजन काप एप्लीकेशन में गुम या चोरी हुए सामान की ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा है। मोबाइल गुम होने पर एप में ‘रिपोर्ट लॉस्ट आर्टिकल’ विकल्प के जरिए शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें मोबाइल की जानकारी, बिल अथवा थाने की शिकायत की कापी और वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। मोबाइल मिलने पर पुलिस इसी वैकल्पिक नंबर पर संबंधित व्यक्ति को सूचना देती है।

सीईआईआर पर आईएमईआई नंबर ब्लाक करना जरूरी

मोबाइल चोरी या गुम होने पर सीईआइआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के जरिए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लाक कराया जा सकता है। इसके लिए पहले थाने में शिकायत दर्ज कराने और सिम दोबारा जारी करवाने के बाद सीईआईआर पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। मोबाइल का बिल, पुलिस शिकायत और पहचान संबंधी दस्तावेज अपलोड करने के बाद एक रिक्वेस्ट आईडी मिलती है, जिससे शिकायत की स्थिति देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल नहीं मिला तो बेटा नदी में कूदा, कहासुनी के बाद पिता ने भी लगाई छलांग; दमोह की घटना