यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Jamtara Gang: शिवपुरी-टीकमगढ़ और शाजापुर के ठग गिरोह की जांच कर रही इंदौर क्राइम ब्रांच
New Jamtara Gang: जामताड़ा मॉड्यूल की तर्ज पर देशभर में आनलाइन ठगी करने वाले नए गिरोह ने पुलिस को परेशान कर दिया है।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 06 May 2022 12:40:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 May 2022 12:40:15 PM (IST)

New Jamtara Gang: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जामताड़ा मॉड्यूल की तर्ज पर देशभर में आनलाइन ठगी करने वाले नए गिरोह ने पुलिस को परेशान कर दिया है। जामताड़ा के जालसाजों की तरह ही ठगी करने वाले तीन शहरों के ठगों को हाल ही में क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक प्रदेश के कुछ शहरों में साइबर ठग सक्रीय हुए है जो विभिन्न तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे है। कम पढ़े लिखे होने के बाद भी ठगोरे लोगों से लाखों रुपये वसूल लेते हैं और लोगों को पता भी नहीं चलता है। हमने शाजापुर, टीकमगढ़ और शिवपुरी के गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
शिवपुरी में सेक्सटार्शन गैंग
विजय नगर पुलिस ने आरोपित सेतू उर्फ सागर, निखिल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था जो लोगों को सेक्सटार्शन के जरिए रुपये लेते थे। आरोपित पहले लड़की के नाम से प्रोफाइल बनाकर फेसबुक पर दोस्ती करते थे। बाद में वीडियो कॉल कर उसका न्यूड वीडियो बना लेते और उनसे रुपये ऐंठ लेते थे। इस गिरोह के सरगना तो विदिशों में बैठे हुए हैं।
टीकमगढ़ गैंग
इस शहर के कई युवा लाटरी का झांसा और बैंक अफसर बन कर ठगी करने में माहिर है। एडीसीपी के मुताबिक कम पढ़े लिखे होने के बाद भी ठग लोगों को प्रलोभन देकर आसानी से जाल में फंसा लेते है। कस्टमर केयर अफसर बनकर ठगी करने में भी इस गिरोह का हाथ सामने आया है।
शाजापुर गिरोह की करतूत
क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ही राजा राणा, आयुष हनुमंत, सौरभ बराड़िया की शिकायत पर आरोपित राजकुमार मंडावदिया, बलराम उर्फ बल्लू, अजय चंद्रवंशी और परमवीर उर्फ परम को गिरफ्तार किया है। आरोपित फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लोगों से ठगी करते थे। जिन लोगों की आइडी हैक होती उनकी फ्रैंड लिस्ट में जुड़े लोगों को मैसेज कर रुपये मांग लेते थे।