इंदौर में 10 घंटे के भीतर दो की हत्या, एक महिला की पिटाई के बाद मौत
Indore Crime News: एक महिला को उसके प्रेमी ने पीट दिया और वह फांसी पर लटकी मिली।
By gajendra.nagar
Edited By: gajendra.nagar
Publish Date: Sat, 13 Mar 2021 11:43:45 AM (IST)
Updated Date: Sat, 13 Mar 2021 05:25:42 PM (IST)

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि,Indore Crime News। ओमेक्स हिल्स डकैती की घटना अभी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी कि शहर में बीते 10 घंटो के भीतर दो लोगों की हत्या हो गई। एक महिला को उसके प्रेमी ने पीट दिया और वह फांसी पर लटकी मिली। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था।
केस-1
पहली घटना सिमरोल थाना क्षेत्र चिकली गांव की है। यहां राजू पुत्र कन्हैयालाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। जबकि उसके भाई सिद्धार्थ, उमराव और सरदार घायल हुए है। राजू के बेटे लखन के मुताबिक हत्या रिश्तेदारों के द्वारा की गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल में पीएम के लिए पहुंचाया गया।
केस-2
दूसरी घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-94 की है। यहां भी देर रात गार्ड रामजी शुक्ला की हत्या कर दी गई है। टीआइ मंजू यादव के मुताबिक शुक्ला एक शोरूम पर नौकरी करता था। सुबह जब दूसरा गार्ड पहुंचा तो रामजी खून से सना हुआ मिला। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
युवक को आठ चाकू मारे, गंभीर
मूसाखेड़ी स्थित राम नगर में अज्ञात बदमाशों ने अभिषेक पर कातिलाना हमला किया। बदमाशों ने उस पर चाकू से आठ वार किए। अभिषेक को गंभीर हालत में एमवायएच ले जाया गया।
प्रेमी ने पीटा, फंटे पर लटकी मिली महिला
तीसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली मनीषा नामक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिली है। टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक मनीषा के गले में चोट के निशान है। नाक और मुं से भी खून निकल रहा था। टीआइ के मुताबिक मनीषा का प्रेमी लखन से विवाद हुआ था। संभवत: इसके बाद उसने फांसी लगा ली।