• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: ‘हिंदू धर्म में तड़प कर मर जाओगे’ बोलकर मतांतरण कराने वाला हिरासत में

Indore Crime News: खुड़ैल क्षेत्र में हिंदुओं को ईसाई बनाने की एक और साजिश, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपित को पकड़ा।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 24 Mar 2023 02:51:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Mar 2023 09:29:26 AM (IST)
Indore Crime News: ‘हिंदू धर्म में तड़प कर मर जाओगे’ बोलकर मतांतरण कराने वाला हिरासत में

Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खुड़ैल क्षेत्र में मतांतरण के एक और षड्यंत्र का राजफाश हुआ है। पुलिस ने राहुल बरगुंडा नामक युवक को पकड़ा, जो स्वयं ईसाई बन चुका है। वह गरीब-अशिक्षित हिंदुओं को बरगला रहा था। ग्रामीण इलाकों में भीड़ एकत्र कर लोगों से कहा कि हिंदू धर्म में विश्वास रखा तो तड़प-तड़प कर मर जाओगे। यीशु की शरण में आ जाओ। यीशु ने आपके लिए स्वर्ग की सीढ़ी भेजी है। इसी बीच हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और राहुल को पकड़ लिया। 5 मार्च को भी इसी क्षेत्र से क्रिस नार्मन बेबर्ता को गिरफ्तार किया गया था।

naidunia_image

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवतसिंह विरदे के अनुसार ग्राम कंपेल स्थित दशहरा मैदान की है। पुलिस ने ग्रामीण रोहित गोपाल कनोसिया की शिकायत पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे राहुल पुत्र राजू बरगुंडा निवासी गोल सेलानी (खंडवा) कंपेल में रहने वाले संदीप के घर महिलाओं और बच्चों का ब्रेनवाश कर रहा था। उसके पास बाइबल पुस्तक थी।


राहुल ने महिलाओं से हिंदू धर्म के संबंध में अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया। प्रभु यीशु ही सत्य है। उनकी शरण में आ जाओ। वरना तड़प-तड़प कर मर जाओगे। बहुत सारी बीमारियां आने वाली हैं। यीशु का संदेश है कि सब हिंदू धर्म त्याग कर उनकी शरण में आ जाओ। यीशु ने आप सब के लिए स्वर्ग की सीढ़ी भेजी है।

उसने प्रति परिवार को एक एक लाख रुपये नकद और बच्चों को मिशनरी स्कूल में निश्शुल्क पढ़ाई, मुफ्त इलाज का प्रलोभन दिया।

हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी और साधु संतों को अपमानजनक भाषा से संबोधित करने पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े संदीप पटेल, जीवन पटेल, भरत शर्मा, चंद्रशेखर निमाणी आदि वहां पहुंचे और राहुल को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और राहुल को हिरासत में लिया। टीआइ अजय गुर्जर के अनुसार राहुल हिंदू से ईसाई बना है। वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। उसके मतांतरण में किसका हाथ था, इसकी भी जांच होगी।

तीन महीने में चौथी घटना, फंडिंग की जांच कर रही पुलिस

हिंदुओं को बरगला और लालच देकर मतांतरण का तीन महीने में चौथा मामला सामने आया है। पुलिस बाहरी फंडिंग की जांच कर रही है। सर्वप्रथम 24 जनवरी को क्षिप्रा पुलिस ने आरोपित पास्टर रे, उमली बाई, खेमराज, हाकिम, मंगली, मानसिंह और काली बाई को गिरफ्तार किया था।

आरोपित ग्राम हतूनिया में मतांतरण के लिए लोगों को उकसा रहे थे। इसके बाद विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने मतांतरण के दबाव में आत्महत्या कर ली। दो घटनाओं की जांच पूर्ण हुई थी कि कंपेल में आरोपित क्रिस नार्मन बेबर्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बेबर्ता के खातों की जांच की तो पता चला कि उसे पुणे से हर महीने 10 हजार रुपये मिल रहे थे