
Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में हिंदू संगठन के लोगों ने शनिवार को मोहम्मद अखलाक को हिंदू युवती से अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया। नेहरू स्टेडियम में अखलाक की पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित वर्क आउट की आड़ में युवती के करीब आया था। पुलिस ने अपहरण और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
एसीपी पूर्ति तिवारी के मुताबिक, आरोपित का नाम मोहम्मद अखलाक है। मूलत: उप्र का रहने वाला अखलाक नेहरू स्टेडियम में हिंदू युवती से अश्लील हरकतें करता था। सुबह की सैर करने आए हिंदू संगठन के कुछ लोग और वकील उसकी निगरानी कर रहे थे। शनिवार को उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। युवती ने बताया वह मूलत: शाजापुर की रहने वाली है। आरोपित राहुल नाम बता कर करीब आया था। उसके फोन में कई युवतियों के फोटो भी मिले हैं। सख्ती करने पर बताया कि पहले भी मल्हार आश्रम और खंडवा रोड पर युवतियों को प्रशिक्षण देने के बहाने छेड़ चुका है।
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करते थे मुस्लिम भाई
इधर, आजाद नगर पुलिस ने मदीना नगर निवासी शाहरुख और साहिल के विरुद्ध छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते थे। टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, तलाकशुदा हिंदू महिला से शाहरुख ने दो साल पूर्व निकाह कर लिया था। महिला की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ने आरोप लगाया कि शाहरुख और उसका भाई साहिल उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। शनिवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।