• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: योग करने आई महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश, गार्डन से मोईन खान गिरफ्तार

Indore Crime News: अन्य महिलाओं और योग गुरु रत्नेश की मदद से आरोपित को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 11:40:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Nov 2023 11:40:27 AM (IST)
Indore Crime News: योग करने आई महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश, गार्डन से मोईन खान गिरफ्तार
योग करने आई महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश।

HighLights

  1. आरोपित योग करने आने वाली महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास कर रहा था।
  2. महिलाओं ने उसके विरुद्ध अश्लील हरकत करने की एफआइआर दर्ज करवाई है।
  3. घटना हरसिद्धि जोनल कार्यालय के समीप स्थित अटल बिहारी उद्यान की है।

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंढरीनाथ पुलिस ने मोईन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित योग करने आने वाली महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास कर रहा था। महिलाओं ने उसके विरुद्ध अश्लील हरकत करने की एफआइआर दर्ज करवाई है।

घटना हरसिद्धि जोनल कार्यालय के समीप स्थित अटल बिहारी उद्यान की है। 35 वर्षीय महिला ने मोईन खान निवासी कटकटपुरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। महिला प्रतिदिन उद्यान में योगाभ्यास करने जाती है। उसका आरोप है कि मोईन खान गार्डन में टहलते समय अश्लील फिल्म दिखाने लगा। उसने तेज आवाज में फिल्म चला दी। अन्य महिलाओं और योग गुरु रत्नेश की मदद से आरोपित को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


naidunia_image

हिंदू महिला के साथ होटल आए दो युवकों को हिंदूवादियों ने पकड़ा

गांधी नगर थाना क्षेत्र से वर्ग विशेष के दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। आरोपित हिंदू महिला के साथ ठहरे थे। पुलिस ने महिला को महिला थाना भेजा है। आरोपितों से पूछताछ चल रही है। गांधी नगर क्षेत्र की है। पकड़े गए युवकों का नाम साजिद खान और राजू खान है। हिंदू संगठन से जुड़े युवकों जानकारी मिली थी कि आरोपित हिंदू महिला को बरगलाकर लाए है।

हंगामे की स्थिति बनने पर पुलिस पहुंची और राजू व साजिद को हिरासत में लिया। गुस्साए हिंदूवादियों ने दोनों की पिटाई भी कर दी थी। जिस महिला को चुंगल से छुड़वाया वो गांधी सागर क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है।

हिंदू युवक से मारपीट करने पर हंगामा

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को हिंदू युवक से मारपीट करने की सूचना पर हंगामा हो गया। पुलिस व हिंदूवादी मौके पर पहुंचे। रात में ही चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजिबद्ध किया गया। घटना हाथीपाला क्षेत्र की है। जबरन कालोनी निवासी रजत पाटीदार की शिकायत पर कादर और उसके साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। रजत लोहा मंडी की तरफ जा रहा था। कादर चार साथियों के साथ मिला और रुपये मांगे। उसने रजत के साथ मारपीट भी कर दी।