• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में सूने मकानों में चोरी करने वाली बिजनौर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, 31 लाख का सोना बरामद

इंदौर क्राइम समाचार : सोना ठिकाने लगाने के बाद लौट कर आते थे, हीना की मदद से सराफा में चोरी का सोना बिकवाते थे।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 26 May 2024 06:38:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 May 2024 06:54:19 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में सूने मकानों में चोरी करने वाली बिजनौर गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, 31 लाख का सोना बरामद
इंदौर पुलिस ने बिजनौर गैंग के सदस्यों को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. तेजाजीनगर, राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है।
  2. सभी आरोपित नायता मुंडला क्षेत्र में किराये से रहते है और सलून और रेस्त्रां में काम करते हैं।
  3. इसी गैंग ने राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है।

Indore Crime News: इंदौर। सूने मकानों से चोरी करने वाली बिजनौर की गैंग से पुलिस ने 31 लाख रुपये कीमती सोना बरामद कर लिया है। आरोपितों ने दस स्थानों से लाखों रुपये कीमती सोना चुराना स्वीकारा है। तेजाजीनगर, राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक आरोपित मेहबूब हमीद खान निवासी दौलताबाद(बिजनौर), मोहम्मद रियाज, मोहम्मद सलमान और हीना खान है।

मूलत: बिजनौर(यूपी) के रहने वाले सभी आरोपित नायता मुंडला क्षेत्र में किराये से रहते है और सलून और रेस्त्रां में काम करते हैं। आरोपित सूने मकानों में रैकी कर रात में चोरी कर लेते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी करणदीप सिंह के मुताबिक आरोपितों ने तेजाजीनगर में राजकुमार, घनश्यामदास, विजय आदी के मकानों में चोरी की है। इसी गैंग ने राऊ, राजेंद्रनगर और एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है।


naidunia_image

पुलिस ने आरोपितों से 31 लाख रुपये कीमती सोना बरामद किया है। आरोपितों ने बताया कि चोरी करने के बाद बिजनौर भाग जाते थे। सोना ठिकाने लगाने के बाद लौट कर आते थे। हीना की मदद से सराफा में चोरी का सोना बिकवाते थे।