• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंजीनियर पति ने तीन बार कहा तलाक, लात मारकर गर्भ गिराने का भी आरोप

Indore Crime News: पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद पर दर्ज किया केस, शादी के बाद से दहेज के लिए करते थे मारपीट।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 22 Jun 2023 06:16:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jun 2023 06:16:44 PM (IST)
Indore Crime News: इंजीनियर पति ने तीन बार कहा तलाक, लात मारकर गर्भ गिराने का भी आरोप

Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इस पर महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत की, जिस पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पति पर यह भी आरोप लगाया है कि उसने गर्भवती होने पर लात मारकर गर्भ भी गिरा दिया है।

मामला श्याम नगर (नमक गोदाम) का है। एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक, फरियादी 25 वर्षीय सकीना अब्बासी की शिकायत पर उसके पति आमिर अब्बासी, सास इम्तियाज बी, ससुर आजम अब्बासी और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित आमिर पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है और पीथमपुर की एक कंपनी में पदस्थ है।


दहेज के लिए भी करते थे परेशान

यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपित दहेज लाने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाता था। पीड़िता अपनी मां से कई बार पैसा लाकर भी दे चुकी है। इसके बाद भी लगातार उसके साथ मारपीट करते थे। सकीना का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद सास कहती थी कि तुम दोनों अलग-अलग कमरे में सोया करो। जब गर्भवती हुई तो पति ने पेट पर लात मारकर गर्भ गिरा दिया। विरोध किया तो तीन बार तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत थाने आकर की।

शादी के सालभर बाद से करने लगे परेशान

फरियादी ने यह भी बताया कि शादी के सालभर बाद से ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बार-बार दहेज लाने की बात कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपित पति से पूछताछ में यह सामने आया है कि महिला उसके ऊपर घरवालों से अलग रहने का दबाव बना रही थी। लेकिन वह परिवार को छोड़ना नहीं चाह रहा था। इस कारण से वह प्रकरण दर्ज करवा रही है। सकीना ने पुलिस को बताया कि मई 2022 में शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद ही उन्होंने मायके भेज दिया। इसके बाद खरगोन से भाई के साथ वापस इंदौर आ गई।

गला दबाकर जलाने की कोशिश

फरियादी ने बताया कि मंगलवार को सास और ननद ने मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। साथ ही जलाने की कोशिश करने लगे। बमुश्किल वहां से बाहर निकली और मदद के लिए अपने जीजा को फोन किया। इसके बाद पति आमिर ने तीन बार तलाक कहकर सकीना को हमेशा के लिए घर से जाने के लिए कहा। यह लोग पिता की खरगोन स्थित जमीन को बेचकर रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।