• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में पत्नी-पत्नी में हाथापाई, दो पुलिसकर्मी भी पीटे

Indore Crime News: पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिसकर्मियों को भी आरोपित बनाया गया है।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 09:15:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jan 2024 12:23:20 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में पत्नी-पत्नी में हाथापाई, दो पुलिसकर्मी भी पीटे
इंदौर में पत्नी-पत्नी में हाथापाई, दो पुलिसकर्मी भी पीटे

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ज्वेलरी को लेकर पति-पत्नी में हाथापाई हो गई। पक्ष लेने आए दो पुलिसकर्मी भी पिट गए। कुछ देर बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिसकर्मियों को भी आरोपित बनाया गया है।

naidunia_image

टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक महावर नगर निवासी रचना का पति प्रदीप बिल्लौरे से विवाद चल रहा है। रचना द्वारा दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज करवा चुकी है जो कोर्ट में विचाराधीन है। रचना ने थाने में आवेदन देकर कहा कि उसकी ज्वेलरी संयुक्त लाकर में रखी है। गुरुवार को प्रदीप और रचना ने लाकर खोला तो ज्वेलरी नहीं मिली। आरोप है कि रचना ने प्रदीप पर ज्वेलरी चुराने का आरोप लगाया और विवाद शुरू हो गया। प्रदीप के भाई घनश्याम, चाचा अनोखीलाल सहित तेजकुमार, महेंद्र आदि ने रचना के साथ मारपीट कर दी।


उधर, रचना के रिश्तेदार सुरेंद्र, अंकित, ऋषभ ने प्रदीप की पिटाई कर दी। घनश्याम आरक्षक है और आरएपीटीसी में पदस्थ है। अनोखीलाल एएसआइ हैं और पीटीसी में पदस्थ हैं। अनोखीलाल पुलिस की वर्दी में गए थे। रचना के स्वजन ने दोनों की भी पिटाई कर दी। शाम को रिश्तेदार थाने पहुंचे और कहा कि पुलिसकर्मियों ने प्रदीप का पक्ष लिया है। टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक काफी देर बाद स्पष्ट हुआ कि पुलिसकर्मी प्रदीप के रिश्तेदार हैं और उनके विरुद्ध भी एफआइआर दर्ज कर ली गई है।