• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: इंदौर में पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप, सीसीटीवी फुटेज में बंदूक ले जाते दिखा, देखें Video

Indore Crime News: गालियां देने पर जावेद की मां जोहरा बी बीच में आई और अनवर को रोका। अनवर ने उसके साथ भी अभद्रता की।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 10:33:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Feb 2024 01:11:26 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर में पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप, सीसीटीवी फुटेज में बंदूक ले जाते दिखा, देखें Video
पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप

HighLights

  1. पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप लगा है।
  2. सदर बाजार थाना में कादरी और साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है।
  3. आरोप है कि कादरी ने बंदूक के दम पर धमकाया। घर में घुस कर मारपीट की और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Crime News। पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप लगा है। सदर बाजार थाना में कादरी और साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि कादरी ने बंदूक के दम पर धमकाया। घर में घुस कर मारपीट की और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। हालांकि पुलिस ने कादरी की तरफ से भी शिकायत दर्ज की है। उसने फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है।

इंदौर में पूर्व पार्षद अनवर कादरी पर मारपीट का आरोप, सीसीटीवी फुटेज में बंदूक ले जाते दिखा#Indore #Video #CrimeNews #cctvfootage pic.twitter.com/MV6Pn3NthB

— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 29, 2024

घटना जोन-1 के सदर बाजार थाना अंतर्गत आने वाले सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। बड़वाली चौकी निवासी जावेद नामक युवक ने अनवर कादरी और साथियों के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि कादरी हाथ में बंदूक लिए घर तक आ गया। उस वक्त जावेद खाना खा रहा था। कादरी ने आते ही चांटा मारा और धमकाया भी। उसके साथ में जुबेर, अनीश कुरैशी और असलम भी था। गालियां देने पर जावेद की मां जोहरा बी बीच में आई और अनवर को रोका। अनवर ने उसके साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने जावेद का मेडिकल परीक्षण करवा कर प्रकरण दर्ज कर लिया।


naidunia_image

वाट्सएप पर मैसेज चलाने पर हुई थी कहासुनी

जावेद ने पुलिस को बयानों में बताया कि वह पत्रकारिता करता है। उसने अनवर कादरी के खिलाफ वाट्सएप पर मैसेज चलाए थे। जावेद ने कादरी की संपत्ती संबंधित को लेकर कमेंट्स किए थे। इसी बात पर कादरी ने हमला किया है।

फोन पर धमकाया-कादरी

कादरी का आरोप है कि जावेद ने फोन कर धमकाया है। उसके खिलाफ भी सदर बाजार थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। जावेद अनर्गल मैसेज बहुप्रसारित कर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।

चार के विरुद्ध केस

एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक कादरी सहित चार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली है। कादरी ने भी जावेद पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है।