• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Police: पुलिस का ऐसा छापा तो अब तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा, देखें VIDEO

Indore Police: रानीपुरा के व्यापारियों को पुलिस ने जुआं खेलते रंगे हाथ पकड़ा, एक लाख रुपये जब्त।

By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 10:14:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 12:44:51 PM (IST)
Indore Police: पुलिस का ऐसा छापा तो अब तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा, देखें VIDEO

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Indore Police। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बुधवार रात एक जुएं के अड्डे पर छापा मार सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। ज्यादातर आरोपित रानीपुरा के व्यापारी है। टीआइ अमृता सोलंकी सादे कपड़ों में छापा मारने पहुंची थी। उन्होंने जाते ही कहा- मैं राजेंद्र नगर थाने की टीआइ हूं। जैसे हो वैसे ही बैठे रहना। टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रेजर टाउन में लोग रोजाना जुआं खेलने आते हैं। पुलिस वहां पहुंची तो कईं गाड़ियां खड़ी हुई दिखाई दी। टीआइ ने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की और कार्रवाई करने घुस गई। जैसे ही आरोपितों के रुम में पहुंची। आरोपित जुआं खेलते मिल गए। टीआइ ने उस वक्त मुंह ढंक रखा था। उन्होंने पर्दा हटाया और कहा मैं टीआइ राजेंद्र नगर। जैसे बैठे हो वैसे ही बैठे रहना।

उन्होंने पीछे खड़े पुलिसकर्मियों को बुलाया और आरोपितों दौलत लखानी निवासी ट्रेजर टाउन, किशन बसंतवानी निवासी साधु वासवानी नगर, ललित परानी निवासी साधु वासवानी नगर, विमल पंजाबी निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी, रवि ठाकुर निवासी विदुर नगर, रोशन माखीजा निवासी विदुर नगर, विजय ममतानी निवासी वीर सावरकर नगर को गिरफ्तार कर लिया।


मैडम थाने क्या चलना, यहीं पर हिसाब कर लेते

पुलिस ने मौके से मोबाइल, ताश-पत्ती और एक लाख छह हजार रुपये नगदी जब्त कर लिए। जब आरोपितों को ले जाने की बारी आई तो एक आरोपित ने कहा मैडम थाने में क्या करना है। जो बात हो यहीं कर लेते है। हिसाब (लेनदेन) यहीं पर कर लेते हैं। टीआइ ने फटकार लगाई और सभी को गाड़ी में बैठा कर थाने रवाना कर दिया।