• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: फेसबुक पर चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बेच रहे थे बदमाश, पुलिस ने फोटो देख पकड़ा

Indore Crime News: पुलिस ने इंदौर, उज्जैन, देवास रोड़ के करीब 400 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद फेसबुक देखा तो चोरों को दबोचा।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 21 Sep 2023 06:10:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Sep 2023 07:28:05 PM (IST)
Indore Crime News: फेसबुक पर चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बेच रहे थे बदमाश, पुलिस ने फोटो देख पकड़ा

Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भंवरकुआं थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चुराने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों ने चुराई गई ट्रैक्टर ट्राली का फोटो फेसबुक के मार्केट पैलेस एप पर उसे बेचने के लिए अपलोड कर दिया था। पुलिस ने इसी से सुराग जुटाए और आरोपितों तक पहुंच गई।

naidunia_image

एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, कौशल्यापुरी कालोनी चितावद निवासी हरिप्रसाद रामनारायण दांगी ने 27 अगस्त को ट्रैक्टर व ट्राली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इंदौर, उज्जैन, देवास रोड़ के करीब 400 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसी बीच पुलिस को फेसबुक पर एक लोडिंग वाहन का फोटो दिखाई दिया जो बेचने के लिए मार्केट में उपलब्ध था। उस वाहन के पास हरिप्रसाद की ट्राली भी खड़ी थी, जिसकी चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी।


एक लाख रुपये में बेच दी थी ट्राली

पुलिस ने फेसबुक से जानकारी जुटाई और पता लगाया कि ट्राली तूफान सिंह निवासी पालाखेड़ी आगर मालवा के पास है। पुलिस ने तूफान को पकड़ा तो बताया कि ट्राली विजयसिंह राजपूत ने एक लाख रुपये में बेची है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली।

थाने के सामने नाबालिगों ने लूटा

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने थाने के सामने ही लूट की थी। पुलिस गिरोह के एक सदस्य को तलाश रही है। एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, छात्र कमलेश दांगी निवासी आनंद नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने आइटी पार्क कालोनी के सामने कमलेश से फोन लूट लिया। पुलिस ने बाइक के आधार पर दो आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों ने अन्य स्थानों की घटनाएं भी कबूली हैं।

पुलिस बटालियन के सामने नाबालिग से फोन लूटा

इंदौर। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस बटालियन के सामने नाबालिग से फोन लूट लिया। पुलिस के मुताबिक, न्यू रामनगर निवासी 16 वर्षीय हिमांशु प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हिमांशु बुधवार शाम दोस्त के साथ पैदल जा रहा था। बाइक पर आए दो बदमाशों ने धक्का देकर गिराया और फोन लूट लिया। पुलिस ने आरोपित संजय सिंह निवासी नंदबाग और कालू निवासी गाडराखेड़ी को गिरफ्तार किया है।