• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: साफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल और लैपटाप लूटने वाला रैपिडो ब्वाय और साथी गिरफ्तार

बुकिंग के वक्त लोकेशन शेयर हुई थी, मदद मांगने के बहाने घर जाकर लूटा। पुलिस ने देर रात ही ढूंढ निकाला।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 05:07:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Apr 2024 05:07:06 PM (IST)
Indore Crime News: साफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल और लैपटाप लूटने वाला रैपिडो ब्वाय और साथी गिरफ्तार

Indore Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने रैपिडो ब्वाय और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने साफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा था। मदद मांगने के बहाने घर में घुसे और लैपटाप व मोबाइल लेकर भाग गए थे। आरोपितों को मोबाइल नंबर के आधार पुलिस ने देर रात ढूंढा और केस दर्ज कर लिया।

naidunia_image

मूलत: अगरतला (त्रिपुरा) निवासी राजशेखर रामपद दत्त साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बापजी नगर में किराए से रहते हैं। सात अप्रैल को तड़के करीब चार बजे दोनों बदमाश जबरदस्ती रूम में घुसे और हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। बिस्तर पर रखा दूसरा मोबाइल और लैपटाप, माउस, चार्जर भी उठा लिया।


पहले कॉल कर 50 रुपये मांगे

राजशेखर ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व विजय नगर के लिए रैपिडो टैक्सी बुक की थी। हालांकि किराया अधिक होने से बुकिंग निरस्त कर दी। चालक के पास उनका मोबाइल नंबर और लोकेशन पहुंच गई थी। एक युवक ने राजशेखर को कॉल कर कहा कि उसे 50 रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने जरूरतमंद समझकर रुपये ट्रांसफर कर दिए।

मदद के नाम पर लूट लिया

दूसरे दिन आरोपित लोकेशन अनुसार राजशेखर के घर जा पहुंचा। कॉल कर कहा कि उसे मदद चाहिए। राजशेखर ने दरवाजा खोला तो पानी मांगा। पानी पीकर चले गया, लेकिन फिर साथी को लेकर आया और धक्का-मुक्की कर लूट लिया। आरोपित ने रैकी कर लूट की है। राजशेखर ने रैपिडो कंपनी को शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पुलिस ने एफआइआर दर्ज की और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।